ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / नीतीश की मेहनत पर पानी फेरने लगे विरोधी, JDU की वर्चुअल रैली से...

नीतीश की मेहनत पर पानी फेरने लगे विरोधी, JDU की वर्चुअल रैली से पहले ट्रेंड करने लगा #BiharRejectsNitish

07-Sep-2020 10:21 AM

PATNA: जेडीयू की वर्चुअल रैली को लेकर पार्टी के कई नेता दिन रात कई महीने से काम कर रहे थे. आज इस वर्चुअल रैली को नीतीश कुमार संबोधित करने वाले हैं. लेकिन विरोधी रैली शुरू होने से पहले ही #BiharRejectsNitish ट्रेंड करा रहे हैं. 

कई हजार हो चुके हैं ट्वीट

#BiharRejectsNitish को लेकर अब तक कई 22 हजार से अधिक ट्वीट  नीतीश कुमार के खिलाफ हो चुके हैं. लगातार यह संख्या बढ़ती जा रही है. ट्रेंड लगातार टॉप की ओर बढ़ते जा रहे हैं. जो लगातार ट्वीट हो रहा है उसमें कांग्रेस नेता और आरजेडी नेता और कार्यकर्ताओं के अधिक है. 

जेडीयू ऑफिस से होगा लाइव

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आज जेडीयू की वर्चुअल रैली होने वाली है. इस रैली को सीएम नीतीश कुमार को संबोधित करने वाले हैं. यह रैली सुबह 11:30 बजे के करीब शुरू होगी. इसका नाम निश्चय संवाद दिया गया है. वर्चुअल रैली को सीएम नीतीश कुमार जेडीयू ऑफिस में बने ‘कर्पूरी सभागार’ के मंच से ‘निश्चय संवाद’ को संबोधित करेंगे. इसको बिहार के कई जगहों पर बड़े स्क्रीन पर निश्चय संवाद को सामूहिक रूप से लाइव देखने की तैयारी है. इसके अलावे विभिन्न सोशल मीडिया और पार्टी के वेबसाइट, सीएम और जेडीयू के फेसबुक पेज और ट्वीटर एकाउंट से नीतीश कुमार के समर्थक, प्रशंसक, जदयू के नेता-कार्यकर्ता और बिहार की जनता सीधे जुड़कर नीतीश कुमार के संबोधन को लाइव सुन सकेंगे. इसके अलावे जेडीयू के एप पर भी लोग रैली को लाइव देख सकेंगे.

26 लाख लोगों को भेजा गया लिंक

जेडीयू के इस वर्चुअल रैली को लेकर नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह बना हुआ है. इस तरह का रैली का यह पहला लोगों का अनुभव होगा. इस से पहले जब भी रैली होता था तो मैदान में कार्यकर्ता से लेकर नेता तक कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहते थे. लेकिन कोरोना संकट में वर्चुअल रैली में जो जहां है वहीं  इस रैली को सुननेगा और देखेगा. जेडीयू की ओर से बताया गया है कि इस रैली को देखने के लिए रविवार तक ही 26 लाख 50 हजार लोगों को इस वर्चुअल रैली का लिंक भेजा जा चुका है. इस लिंक को खोल लोग जुड़ जाएंगे.