केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल
02-Oct-2019 03:23 PM
PATNA : पटना में जलजमाव और आपदा के बीच महागठबंधन का कोई भी नेता सड़क पर नहीं दिखा। तमाम बड़े चेहरे अपने ड्राइंग रूम में बैठकर सोशल मीडिया के जरिए सरकार पर निशाना साधते रहे। लेकिन ट्विटर के जरिए सरकार को घेरने वाले विपक्ष के नेता आज खासे परेशान दिखे।
दरअसल पटना में ट्विटर को लेकर आई गड़बड़ी के कारण कोई भी व्यक्ति लगभग 2 घंटे ट्वीट नहीं कर पाया। बुधवार की दोपहर अचानक से आई इस समस्या के कारण विपक्ष के नेताओं में बेचैनी देखी गई। जनता के बीच पहुंचे बगैर सरकार पर ट्वीट के जरिए हमला बोलने वाले नेताजी परेशान रहे।
विपक्ष के नेताओं की परेशानी इस बात से समझी जा सकती है कि अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट नहीं होता देख वह फोन लगाकर दूसरों से जानकारी लेने लगे। कई नेताओं को तो यह डर सताने लगा कि उनका ट्विटर अकाउंट किसी ने हैक कर लिया। कुछ नेताओं को इस बात की आशंका हुई कि सरकार ने उनके ट्विटर अकाउंट के साथ कोई खेल कर दिया। आपदा का सामना कर रहे हैं पटना वासियों के लिए ट्विटर के जरिए मरहम लगा रहे इन नेताओं की बेचैनी देखने लायक थी। विपक्ष के इन नेताओं की बेचैनी का राज तब खुला जब अपने टि्वटर हैंडल में आई इस परेशानी को लेकर उन्होंने दूसरों से जानकारी इकट्ठा करनी शुरू की। आखिरकार जब ट्विटर में आई गड़बड़ी खत्म हुई तो नेताजी ने राहत की सांस ली।