ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी ! Patna NEET student death case : पटना छात्रा मौत केस में नया खुलासा, अब इस एंगल से शुरू होगी CBI की जांच; गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना Bihar Governor : जानिए भारत में किन-किन सैन्य अधिकारियों को बनाया गया राज्यपाल, बिहार में सैयद अता हसनैन नया नाम Bihar Governor : बिहार में पिछले 10 वर्षों में सात राज्यपाल बदले, औसतन डेढ़ से दो साल का रहा कार्यकाल; जानिए आजादी के बाद अबतक कितने गवर्नर BIHAR NEWS : केंद्र की राशि से बिहार को मिलेगी राहत ! अभी भी नहीं कम होगी इन लोगों की मुश्किलें; बस इनको मिलेगी राहत Bihar Rajya Sabha Election : स्कॉर्पियो-इनोवा के मालिक हैं भाजपा अध्यक्ष, नितिन नवीन और शिवेश कुमार की संपत्ति का खुलासा; हलफनामे में दी पूरी जानकारी राज्यसभा चुनाव: संपत्ति के मामले में उम्मीदवारों के बीच बड़ा अंतर, नीतीश कुमार सबसे कम संपत्ति वाले नेताओं में शामिल Bihar weather: बिहार में ठंड लगभग खत्म, कई जिलों में तापमान 33°C के करीब; 10 मार्च को सीमांचल में बारिश के आसार Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर

ट्यूशन जा रही छात्राओं से छेड़खानी करते थे मनचले, परिजनों के विरोध करने पर की मारपीट

21-Jan-2021 05:08 PM

By Pranay Raj

NALANDA : नालंदा जिले के सोहसराय थाना इलाके के हनुमान नगर मोहल्ले की छात्राओं के साथ मारपीट और छेड़खानी के बाद पुलिसिया कार्रवाई नहीं किए जाने से आक्रोशित ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और करीब सैकड़ों की संख्या में लोग करुणाबाग के समीप पटना-रांची मार्ग को जाम कर हंगामा करने लगे. इस दौरान आक्रोशितों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. 


पीड़ित छात्राओं के परिजनों ने बताया कि जब उनकी बच्ची ट्यूशन पढ़ने सोहसराय अड्डा के समीप जा रही थी, इसी बीच मनचलों ने उनके साथ छेड़खानी करते हुए मारपीट की. छात्राओं द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद जब परिजन मनचलों को समझाने गए तो उल्टे उन लोगों के उनके साथ भी हाथापाई की. इसकी शिकायत लेकर जब सभी थाने गए तो थाना अध्यक्ष ने कार्रवाई नहीं करते हुए उन लोगों को भगा दिया.


थानाध्यक्ष के रवैये से नाराज होकर लोगों ने इंसाफ की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम होने से चौक पर घंटों अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया और दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई. घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बलों के साथ सर्किल इंस्पेक्टर गुलाम सरवर मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया. तब जाकर आक्रोशित शांत हुए और जाम हटाया जा सका.