ब्रेकिंग न्यूज़

मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म!

Home / news / तुलसी का ये काढ़ा आपको दिलाएगा कई बीमारियों से निजात, इम्युनिटी को करेगा...

तुलसी का ये काढ़ा आपको दिलाएगा कई बीमारियों से निजात, इम्युनिटी को करेगा स्ट्रांग

11-Jul-2020 03:28 PM

DESK : कोरोना संकट से अभी तक हमारा देश नहीं उबार सका है. दिन प्रतिदिन इस महामारी से संक्रमितों की संख्या बढती ही जा रही है. गनीमत ये है कि देश में एक्टिव केस से ज्यादा रिकवर्ड केस हैं. कल तक देश में एक्टिव केस तीन लाख के करीब थे वहीं रिकवर्ड केस 5 लाख से ज्यादा हो चुकी है. लेकिन कई जगहों पर बढ़ते केस के कारण लॉकडाउन फिर से लगाया गया है. इस महामारी के कारण लोग अपनी सुरक्षा को लेकर खुद सतर्क होते जा रहे हैं. अपनी सुरक्षा को लेकर लोग काफी स्ट्रेस में हैं. कोरोना से बचने के लिए मास्क और बार-बार हैंडवॉश कर या सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर खुद को सुरक्षित रख रहे हैं.  

आयुर्वेद में बताये गए तरीकों को आयुस मंत्रालय ने भी अपनाने की सलाह दी है. समय समय पर गरम पानी पीना, तुलसी, अदरक, आंवला, शहद, गिलोय जैसे चीजों का सेवन करना इस समय लाभकरी माना गया है. इन चीजों का सेवन आपके इम्युन सिस्टम को स्ट्रोंग बनता है. आप चाहें तो इन नेचुरल चीजों से काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं. घर में उपलब्ध चीजों से कई प्रकार का काढ़ा बनाया जा सकता है जो कि इम्युनिटी को मजबूत बनाता है. 

काढ़ा कैसे फायदा पहुंचता है 

काढ़ा पाचन को ठीक करने के साथ शरीर में मौजूद गंदगी को बहार निकलता है. काढ़ा बनाने में हम काली मिर्च का इस्तेमाल करते हैं यह कफ निकालने का काम करती है. वहीं, तुलसी-अदरक और इलाइची पाउडर में एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं. तुलसी में एंटी-माइक्रोबल प्रॉपर्टीज होती हैं जो सांस से जुड़े इन्फेक्शन को धीरे धीरे ठीक कर देता है. अगर काढ़े को दिन में दो बार पिया जाए तो आपकी इम्यूनिटी बढ़ेगी साथ ही कई बीमारियों से भी बचाव होगा. यह काढ़ा आप सर्दी या फ्लू में भी पी सकते हैं.

काढ़ा बनाने की सामग्री

4 से 5 तुलसी के पत्ते

1/2 छोटी चम्मच इलाइची पाउडर

1/4 छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर 1 इंच अदरक 3 से 4 मुनक्का

कैसे बनाएं काढ़ा

एक पैन में दो ग्लास पानी डालें. अब इसमें तुलसी, इलाइची पाउडर, काली मिर्च, अदरक और मुनक्का डाल दें. इस मिक्सचर को मिला लें और इसे 15 मिनट तक उबाल लें. इसके बाद इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें बाद में छानकर पी लें. इसमें आप स्वाद के लिए गुड़ या नींबू का रस भी मिला सकते हैं.