ब्रेकिंग न्यूज़

महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार

Home / news / नवादा : ट्रक ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, तीन लोगों की स्पॉट डेथ,...

नवादा : ट्रक ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, तीन लोगों की स्पॉट डेथ, बच्चा समेत दो की हालत नाजुक

17-Feb-2021 08:22 AM

NAWADA :  नवादा में दर्दनाक सड़क हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं  एक बच्चा समेत दो लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए. घटना नवादा शहर के तीन नंबर बस स्टैंड के पास काली मंदिर मोड़ की है.

जहां ट्रक और ई-रिक्शा की सीधी टक्कर में ई रिक्शा के परखच्चे उड़ गए. वही टक्कर के बाद ट्रक भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. घटना के समय मौजूद लोगों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर मौजूद किसी भी शख्स को संभालने का भी मौका नहीं मिला. ई-रिक्शा पर सवार सभी लोग ट्रक के नीचे दब गए जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर भागने में सफल रहा.

 हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद मौके पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर सभी को ट्रक और ई रिक्शा के नीचे से बाहर निकाला,  लेकिन तबतक मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई थी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं मृतकों की पहचान की जा रही है. वहीं क्रेन के जरिये ट्रक को निकालकर यातायात को बहाल करा दिया गया है.