अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
22-Jan-2023 08:17 PM
By First Bihar
PATNA: त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल प्रो. सिद्धेश्वर प्रसाद का निधन हो गया। 94 वर्षीय सिद्धेश्वर प्रसाद सुप्रसिद्ध साहित्यकार, प्राध्यापक भी थे। अभी तीन दिन पूर्व ही उन्होंने अपना 94वां जन्म दिवस मनाया था। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। सीएम नीतीश ने कहा कि वे केंद्र एवं बिहार में मंत्री और त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में अपनी जिम्मेदारी कुशलता पूर्वक निभा चुके है।
बता दें कि प्रो. सिद्धेश्वर प्रसाद नालंदा से सांसद और भारत सरकार में मंत्री रह चुके थे। 1975 में नागपुर में आयोजित प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन के आयोजक भी थे। रविवार की शाम पटना के भूतनाथ रोड स्थित अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व राज्यपाल सिद्धेश्वर प्रसाद के निधन पर दुख जताया। कहा कि वे हमेशा संसदीय लोकतंत्र की मजबूती की बात करते थे। उनसे हमारा पुराना एवं व्यक्तिगत संबंध रहा है। उनके निधन से राजनीतिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।