नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली
09-Nov-2022 09:43 PM
PATNA: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के स्वास्थ्य से जुड़ी इस वक्त की ताजा खबर समाने आ रही है। कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य उन्हें अपनी किडनी देंगी। लालू पिछले दिनों सिंगापुर गए थे,जहां के डॉक्टरों ने उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट कराने की स्वीकृति दे दी है। इसको लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। ऐसे में सिंगापुर में अपने परिवार के साथ रहने वाली रोहिणी ने अपने पिता लालू प्रसाद को किडनी डोनेट करने का फैसला लिया है।
दरअसल, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद बीते 12 अक्टूबर को किडनी ट्रांसप्लांट के सिलसिले में सिंगापुर गए थे। लालू प्रसाद के साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी और उनकी बड़ी बेटी मीसा भारती भी सिंगापुर गई थीं। लालू के सिंगापुर पहुंचने के दो दिन बाद ही डाक्टरों ने लालू की जांच की थी और उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट की स्वीकृति दे दी थी। इस दौरान लालू की दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य की भी जांच हुई थी। इसके बाद लालू प्रसाद वापस दिल्ली लौट गए थे।
रोहिणी आचार्य ने पिता लालू प्रसाद को अपनी किडनी देना का फैसला लिया है। हालांकि लालू इसके लिए तैयार नहीं थे लेकिन रोहिणी ने अपने पिता लालू प्रसाद को इसके लिए तैयार कर लिया है। लालू के बीमार होने के बाद से ही वे लगातार अपने परिवार पर दबाव बना रही थीं कि लालू का इलाज सिंगापुर में कराया जाए। दिल्ली एम्स के डाक्टरों ने लालू प्रसाद को किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह नहीं दी थी, लेकिन सिंगापुर में डाक्टरों ने जांच के बाद सबकुछ ठीक पाया और उन्हें स्वीकृति दे दी। संभावना जताई जा रही है कि लालू प्रसाद 24 नवंबर से पहले किडनी ट्रांसप्लांट के लिए सिंगापुर जा सकते हैं।