Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत
25-Jun-2021 01:56 PM
By JITENDRA
BEGUSARAI: ट्रांसफर में अनदेखी किए जाने से नाराज नर्सों ने आज जमकर हंगामा मचाया। बेगूसराय सदर अस्पताल में सिविल सर्जन का घेराव करते हुए सैकड़ों नर्सों ने विरोध-प्रदर्शन भी किया। नर्सों के हंगामे के दौरान अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। अस्पताल के मुख्य गेट पर नर्सों ने सिविल सर्जन की गाड़ी को घंटों रोके रखा। नर्सों ने अवैध तरीके से ट्रांसफऱ किए जाने में वसूली का आरोप लगाया।

बेगूसराय सदर अस्पताल में जैसे ही सिविल सर्जन डॉ. विनय कुमार झा पहुंचे सैकड़ों नर्सों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान नर्सों ने ट्रांसफर में अनदेखी का आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया और सिविल सर्जन की गाड़ी का घेराव कर दिया।

नर्सों का आरोप है कि अवैध तरीके से ट्रांसफर किया जा रहा है। ट्रांसफर की आड़ में मोटी रकम वसूले जा रहे है। संघ के जिलाध्यक्ष आशा कुमारी ने बताया कि सरकार की ओर से ऐच्छिक स्थानांतरण पत्र भेजा गया है। जिसके आधार पर ट्रांसफर नहीं किया जा रहा है बल्कि नियमों को ताख पर रखकर वैसे नर्सों का भी तबादला किया जा रहा है जो चार महीने बाद रिटायर होने वाले है। वही जिलाध्यक्ष ने सरकार से एसीपी की भी मांग की।

वही बेगूसराय सिविल सर्जन डॉ. विनय कुमार झा ने लगाए गए आरोप को खारिज करते हुए इस मामले में अनभिज्ञता जतायी। सिविल सर्जन ने बताया कि इस तरह की कोई बात नहीं है। और न ही किसी के साथ कोई अन्याय हो रहा है। सिविल सर्जन ने बताया कि संघ के साथ जो बातचीत हुई है उसी के आधार पर तबादले किया जा रहा है।
