जहानाबाद में टली बड़ी घटना, पलामू एक्सप्रेस के इंजन में फंसी बाईक, एक घंटे तक परिचालन बाधित सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ गया भारी: युवक गिरफ्तार, मैगजीन और कारतूस बरामद दरभंगा: हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी घटना को समय रहते पुलिस ने रोका सुगौली चीनी मिल में गन्ना ले जा रहे चालक से मारपीट, आक्रोशित किसानों ने किया हंगामा BIHAR CRIME: घास काटने गई 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की कोशिश, 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा गया में सेना की गाड़ी पलटी, चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल का स्थापना दिवस: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अत्याधुनिक अल्कॉन यूनिटी मशीन का किया उद्घाटन पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक Bihar Crime News: बिहार में शराब माफिया का अजब कारनामा, तस्करी के दौरान काट देते हैं पूरे गांव की बिजली, ग्रामिणों से लेकर विभाग के कर्मी तक परेशान
07-Jun-2021 09:04 AM
By Alok Kumar
BETTIYAH : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के बेतिया से सामने आ रही है जहां ट्रेन से कटकर तीन लोगों की मौत हो गई है. इस घटना के बाद से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में पुलिस को मामले की जानकारी दी गई जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.
घटना महनाकुली ढाला के पास हुई. मृतकों में दो लड़कियां और एक विवाहिता शामिल हैं. बताया जा रहा है कि दिल्ली से मुजफ्फरपुर जा रही सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो लड़कियों और एक विवाहिता की मौके पर मौत हो गई है. फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं की जा सकी है.
स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है. वहीं इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है.