ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट

Home / news / ट्रेन की बोगी से 3 क्विंटल कछुआ बरामद, तीन तस्कर भी गिरफ्तार, यूपी...

ट्रेन की बोगी से 3 क्विंटल कछुआ बरामद, तीन तस्कर भी गिरफ्तार, यूपी से ले जाया जा रहा था बंगाल

14-Sep-2024 07:31 PM

By First Bihar

KHAGARIA: बिहार के बरौनी कटिहार रेलखंड के खगड़िया जंक्शन पर इस बार रेल पुलिस ने ट्रेन से 298 किलो कछुआ बरामद किया है।पुलिस ने तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। तीनों तस्कर जुट के बोरे और बैग में कछुवा भरकर यूपी से पश्चिम बंगाल जा रहे थे।


लेकिन तभी खगड़िया आरपीएफ ने जब तलाशी ली तब भारी संख्या में कछुआ बोरे और बैग से बरामद किया गया। फिर तीनों को गिरफ्तार किया गया। आरपीएफ थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद कुमार राम ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि 19305 डाउन ट्रेन के S -4 कोच में कुछ संदिग्ध लोग बैठे हुए हैं। इसी सूचना के बाद खगड़िया स्टेशन पर ट्रेन आने के बाद कोच की तलाशी की गयी। 


जहां पुलिस को जुट के 9 बोर और 7 बैग मिले। सभी की तलाशी ली गई तो 298  किलो कछुआ मिले। इस दौरान पुलिस ने मौके से तीन युवकों को भी गिरफ्तार किया है। जो उत्तर प्रदेश के सुल्तानगंज का रहने वाला है। सुल्तानगंज से ही कछुआ का खेप लेकर पश्चिम बंगाल के रायगंज तस्करी के लिए जा रहा था। गिरफ्तार होने वालों में सोनू कुमार, साहिल कुमार और शिवा कुमार शामिल है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।  news image

news image