कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट
27-Nov-2019 02:59 PM
GAYA : जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में शादी के लिए लड़की देखने जा रहे रेलवे के लोको पायलट की मौत हो गई, वहीं उसके साथ रहे साथी लोको पायलट की हालत गंभीर बताई जा रही है. मृतक की पहचान मोहड़ा प्रखंड के सेवतर पंचायत निवासी प्रेम प्रकाश के रुप में हुई है.
बताया जाता है कि प्रेम गया में रेलवे में लोको पायलट के पद पर कार्यरत था और मानपुर के जनकपुर मुहल्ले मे किराये पर रहता था. बुधवार को बाइक से अपने दोस्त लोको पायलट वरूण कुमार के साथ अपनी शादी के लिए लड़की देखने जा रहा था. तभी कोतवाली के एएन रोड स्थित चार मुहानी के पास ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दी. जिसमें मौके पर ही प्रेम की मौत हो गई और वरुण गंभीर रुप से घायल हो गया.
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया. लेकिन आरोपी ड्राइवर भागने में सफल हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक के परिजनों ने बताया कि प्रेम की पोस्टींग दूसरे जगह थी, पर शादी की बात चलने पर ही उसने हाल ही में अपना तबादला गया करवाकर आया था. पर शादी होने से पहले ही उसकी मौत हो गई.