ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़

Train Accident : बिहार में टला बड़ा ट्रेन हादसा, अचानकडीरेल हो गई ट्रैक पैकिंग गाड़ी ; स्टेशन पर मची अफरातफरी

23-Dec-2024 03:43 PM

By First Bihar

VAISHALI : बिहार में पिछले कुछ दिनों से रेल हादसे से जुड़ीं खबरों में इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर महीने भर के अंदर छोटी-मोटी रेल हादसे से जुड़ीं खबरें सामने आ ही रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला वैशाली से निकलकर सामने आ रहा है। जहां  भगवानपुर स्टेशन पर रेल हादसा हुआ है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के मुताबिक, खबर वैशाली से आ रही है जहां मुजफ्फरपुर हाजीपुर रेलखंड के भगवानपुर स्टेशन पर उस वक्त अफरा तफरी मच गई। जब एक ट्रैक पैकिंग गाड़ी डीरेल हो गई। जिस कारण लगभग 3 घण्टे तक परिचालन बाधित हो गया। जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई।वहीं घटना की जानकारी मिलते ही सोनपुर डीआरएम भी मौके पर पहुंचे। 


इसके बाद मौके पर क्रेन को मंगवाया गया और मरम्मती कार्य शुरू कर दिया गया। इस बारे में डीआरएम विवेक भूषण सूद ने बताया कि भगवानपुर यार्ड में सन्टिंग चल रहा था इसी बीच पॉइंटर क्रोसिंग की पैकिंग करने वाली गाड़ी गुजर रही थी तभी इस गाड़ी का दो पहिया डीरेल हो गया।डीआरएम ने कहा कि यह घटना मानवीय या तकनीकी भूल से हुई है इस बात की जांच के लिए टीम गठित कर दिया गया है।


हालांकि उन्होंने आशंका जाहिर की है कि यह मानवीय भूल हो सकता है इसलिए पूरे मामले की जांच की जा रही है।वहीं उन्होंने बताया कि इस हादसे के कारण मेन लाइन प्रभावित नहीं हुआ है लूप लाइन इफेक्टेड है। जहां से परिचालन नहीं हो रहा है।