बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
22-Nov-2020 12:19 PM
By SHAHANWAZ
MADHEPURA : मधेपुरा जिले के चौसा थाना अंतर्गत चौसा फुलौत मुख्य मार्ग भवनपुरा बासा के पास ट्रैक्टर और टेंपो की टक्कर में एक महिला और दो पुरुषों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि फलोदी जाने के क्रम में पीछे से ही एक ट्रैक्टर ने टेंपो में टक्कर मार दी. जिससे टेंपो सड़क के बगल में बने गड्ढे के पानी में चली गई. जिसमें चार लोगों की मौत टेंपो के नीचे दब जाने की वजह से हो गई.
बता दें कि टेंपो पर आधा दर्जन से अधिक लोग सवार थे. घायलों को इलाज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया गया है. मृतकों में एक महिला जिसकी पहचान मोहनपुर ओपी अंतर्गत लक्ष्मीनिया गांव निवासी 30 वर्षीय अमिता देवी के रूप में की गई है. महिला अपने बच्चों के साथ अपने मायके जा रही थी. वहीं दूसरी मौत विकास कुमार मल्लिक जो भागलपुर जिले के ढोलबज्जा थाना अंतर्गत का बताया जा रहा है. वही ट्रैक्टर ड्राइवर का भी शव बरामद किया गया है जो ट्रैक्टर के नीचे पानी में दबा हुआ मिला. ट्रैक्टर ड्राइवर की पहचान चौसा थाना अंतर्गत पैना पंचायत के मोहम्मद रिजवान के रूप में की गई.
इधर सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेज दिया है. इधर तीन लोगों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.