ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / news / ट्रैक्टर और बाइक की ज़ोरदार टक्कर, दो लोगों की मौत

ट्रैक्टर और बाइक की ज़ोरदार टक्कर, दो लोगों की मौत

29-Nov-2022 11:42 AM

PURNEA : पूर्णिया में सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के बनियापट्टी में रोसका NH-107 के पास की है। यहां मिट्टी लोडेड ट्रैक्टर और बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई। घटना की चपेट में आए दो बाइक सवार युवकों की जान चली गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों केशव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।



घटना बनियापट्टी चौक रोसका की है। मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। ये ठोकर इतनी ज़ोरदार थी कि बाइक सवार दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों में भोकराहा बिठनौली पूरब के वार्ड सं 02 और 03 के रहने वाले मो. जावेद और मो. हकीम हैं, जो बाइक से सरसी जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों की जान ले ली। 



घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ ट्रैक्टर में मिट्टी लोड कर ले जाय जा रहा था। सामने से एक बाइक बार सवार होकर दो युवक आ रहे थे कि दोनों के बीच टक्कर हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने NH-107 मेन रोड को जाम कर खूब हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।