ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर

Home / news / त्योहार सीजन शुरू होते ही CM नीतीश ने टीचरों को दी बड़ी खुशखबरी,...

त्योहार सीजन शुरू होते ही CM नीतीश ने टीचरों को दी बड़ी खुशखबरी, जारी हुए इतने करोड़ रुपए

21-Sep-2023 07:51 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राज्य के शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी दी है। सीएम ने त्योहार के सीजन शुरू होते हैं सैलरी को लेकर बड़ी रकम जारी की है। शिवम नीतीश कुमार ने राज के सभी यूनिवर्सिटी के टीचर और कर्मचारियों को वेतन भुगतान के लिए 246 करोड़ 35 लाख 83 हजार 297 रुपए की राशि जारी की है। 


दरअसल, बिहार सरकार में अगस्त के वेतन व सेवानिवृत शिक्षक - कर्मियों के पेंशन मद के लिए जारी की गई है। शिक्षा विभाग के मुताबिक जारी राशि में 125 करोड़ रुपए 78 लाख 38 हजार 50 रुपए की राशि वेतन मद में 13 विश्वविद्यालय को दिया गया है। वहीं 120 करोड़ 57 लाख 45 हजार 247 रुपये की राशि सेवांत लाभ मद में 10 विश्वविद्यालयों को दिया गया है।


मिली जानकारी के मुताबिक वेतनादि मद में पटना विश्वविद्यालय को 9 करोड़ 61 लाख 86 हजार 113 रुपये, मगध विश्वविद्यालय को 14 करोड़ 45 लाख 21 हजार 021 रुपये, बीआरए बिहार विश्वविद्यालय को 15 करोड़ 58 लाख 53 हजार 303 रुपये, जय प्रकाश विश्वविद्यालय को 8 करोड़ 44 लाख 90 हजार 887 रुपये, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय को 10 करोड़ 12 लाख 55 हजार 280 रुपये  दिए गए हैं।


उधर, इसी प्रकार सेवांत लाभ मद में पटना विश्वविद्यालय को 10 करोड़ 26 लाख 45 हजार 342 रुपये, मगध विश्वविद्यालय को 26 करोड़ 37 लाख 42 हजार 062 रुपये, बीआरए बिहार विश्वविद्यालय को 26 करोड़ 75 लाख 20 हजार 733 रुपये, जय प्रकाश विश्वविद्यालय को 7करोड़ 66 लाख 96 हजार 342 रुपये, बीएन मंडल विश्वविद्यालय को 13 करोड़ 78 लाख 32 हजार 796 रुपये।