ब्रेकिंग न्यूज़

Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफ‍िस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे

Home / news / टोक्यो पैरालंपिक: मुजफ्फरपुर के शरद को मिला कांस्य, 2 साल की उम्र में...

टोक्यो पैरालंपिक: मुजफ्फरपुर के शरद को मिला कांस्य, 2 साल की उम्र में पोलियोग्रस्त हुए थे शरद

31-Aug-2021 07:05 PM

 MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के मोतिपुर का रहने वाले शरद कुमार ने बिहार का नाम रोशन किया है। शरद ने टोक्‍यो पैरालंपिक 2020 में देश के पैरा एथलीटों ने कमाल कर दिया है। मरियप्‍पन थंगावेलु ने जहां सिल्‍वर मेडल जीता वहीं बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी शरद कुमार ने कांस्‍य पदक जीत लिया है। मरियप्‍पन ने पुरुषों की ऊंची कूद टी 63 स्‍पर्धा में 1.86 मीटर और शरद ने 1.83 मीटर की कूद लगाई।


मुजफ्फरपुर के मोतिपुर निवासी शरद कुमार ने पैरालंपिक में कांस्‍य पदक जीतकर लोगों का ध्‍यान अपनी ओर खींचने का काम किया है। शरद दो साल की उम्र में पोलियो ग्रस्त हो गये थे। साल-2018 में एशियन पैरा एथलीट में 1.9 मीटर हाईजम्प करके गोल्ड मेडल जीता था। 


टोक्‍यो पैरालंपिक में अब भारत के पदकों की संख्‍या 10 तक पहुंच गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मरियप्‍पन और शरद कुमार को बधाई दी है। उन्‍होंने एक ट्वीट में यह लिखा है कि...ऊंची और उंची उड़ान! मरियप्‍पन थंगावेलु निरंतरता और उत्‍कृष्‍टता के पर्याय हैं, रजत पदक जीतने पर उन्‍हें बधाई।


PM मोदी ने यह लिखा कि भारत को उनके इस कारनामे पर गर्व है। अदम्‍य! शरद कुमार ने कांस्‍य पदक जीतकर हर भारतीय के चेहरे पर मुस्‍कान ला दी है। उनकी जीवन यात्रा कई लोगों को प्रेरित करेगी। उन्‍हें बधाई। 


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के लाल शरद कुमार को टोक्यो पैरालंपिक के हाई जंप टी 63 स्पर्धा में भारत के लिये कांस्य पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।  


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हाई जंप टी 63 स्पर्धा में शरद कुमार के कांस्य पदक जीतने पर बिहार के साथ ही पूरा देश गौरवान्वित है। उनकी कड़ी मेहनत, स्पर्धा के प्रति और उनके दृढ़संकल्प ने ही आज उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया है। वे निरंतर प्रगति के शीर्ष पर पहुंचे और देश का नाम रौशन करते रहें, ऐसी मेरी कामना है।