ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप

Home / news / हादसों का बुधवार, अबतक 17 लोगों की मौत

हादसों का बुधवार, अबतक 17 लोगों की मौत

26-Jun-2019 12:34 PM

By 3

DESK : बुधवार का दिन बिहार के लोगों के लिए आफत बनकर टूटी. यहां अलग अलग हादसे में अबतक 17 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 20 से अधिक लोग घायल हो गए. पटना में तेज रफ्तार कार ने 3 की ली जान पटना सिटी के अगमकुआं इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क के किनारे सोए बच्चों को रौंद दिया. इस हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई. वहीं हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने कार के ड्राइवर को भी पीट पीट कर मार डाला. वहीं एक अन्य सड़त हादसे में रजभवन में तैनात हवलदार की मौत हो गई. समस्तीपुर में पूजा कर लौट रहे एक ही परीवार के चार लोगों की मौत समस्तीपुर में देवघर से पूजा कर लौट रहे एक ही परिवार के चार लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई. बताया जाता है कि एक कार पर सवार होकर मुजफ्फरपुर के पांच लोग देवघर से पूजा कर लौट रहे थे, तभी कार ड्राइव कर रहे शख्स ने अपना नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे खड़ी ट्रक में टक्कर मार दी. जिसमें कार सवार एक महिला समेत 4 लोगो की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. नालंदा में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन की मौत चंडी के स्टेट हाईवे 78 पर माधोपुर तीन मुहाने के पास पिकअप वैन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गयी. जिसमें पिकअप सवार तीन मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. नवादा में बस में दौड़ी करंट, चार की मौत जिले के कौवाकोल थाना इलाके के महोदर पंचायत के पास यात्री बस में करंट आ जाने से 40 यात्रियों की मौत हो गई. हादसा 11000 बोल्ट के इलेक्ट्रिक वायर की चपेट में आने के कारण हुआ है. मोतिहारी में पीकअप ने बाइक सवार को रौंदा जिले में तेज रफ्तार पीकअप ने बाइक सवार को रौंद दिया, जिसमें घटनास्थल पर ही बाइक सवार युवक की मौत हो गई.