ब्रेकिंग न्यूज़

भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका BIHAR: निकाह के 1 महीने बाद बीवी ने शौहर के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा पति दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि खेत से अंतरराष्ट्रीय मंच तक: केशर राज बनीं बिहार की पहली अंतरराष्ट्रीय बालिका तलवारबाज, संघर्ष की कहानी कर देगी भावुक खेत से अंतरराष्ट्रीय मंच तक: केशर राज बनीं बिहार की पहली अंतरराष्ट्रीय बालिका तलवारबाज, संघर्ष की कहानी कर देगी भावुक

बंगाल चुनाव : TMC कैंडिडेट की कोरोना से मौत, 4 दिनों से अस्पताल में थे एडमिट

बंगाल चुनाव : TMC कैंडिडेट की कोरोना से मौत, 4 दिनों से अस्पताल में थे एडमिट

25-Apr-2021 12:51 PM

DESK : कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर और बंगाल चुनाव के बीच इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां टीएमसी उम्मीदवार की कोरोना से मौत हो गई है. मौत के बाद पूरे तृणमूल कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. 


बंगाल चुनाव में खरदह विधानसभा सीट से टीएमसी उम्मीदवार काजल सिन्हा की कोरोना से मौत हो गई गई है. बताया जा रहा है कि उन्हें 21 अप्रैल को कोलकाता की आईडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनकी कोरोना की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. आजसुबह उनकीअस्पताल में मौत हो गई. बता दें कि 22 अप्रैल को खरदह विधानसभा सीट के लिए मतदान हो चुका है.


इधर काजल सिन्हा की मौत पर टीएमसी प्रमुख और सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट किया है. ममता बनर्जी ने लिखा है, '' यह सुनकर बहुत ज्यादा दुख हुआ. खरदह से हमारे उम्मीदवार काजल सिन्हा की कोरोना के चलते मौत हो गई. उन्होंने अपना जीवन लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया था. वह पार्टी के पुराने सदस्यों में से एक थे. हम उन्हें मिस करेंगे. उनके चाहने वालों और उनके परिजनों के प्रतिमेरी संवेदनाएं हैं.''