रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत
03-Sep-2020 07:40 AM
PATNA : बीएमपी वन में हुई घटना के बाद अभी तक सन्नाटा पसरा हुआ है. मंगलवार को दोनों जवानों के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद रात में ही बीएमपी ने अपनी गाड़ी से दोनों के शवों को दार्जिलिंग उनके घर भेजा, जहां बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया.
वहीं इन सब से बीच पूरे मामले में तीसरे की एंट्री का शक है. अमर सुबह की पत्नी दीपा को शक है कि किसी ने उसके पति और वर्षा के बीच झगड़ा लगाकर यह घटना कराई है. दरसल किसी ने अमर को बताया था कि वर्षा कैंपस में और जवानों से भी बात करती है. इसकी जानकारी मिलने के बाद अमर काफी नाराज था. 5 दिन पहले अमर दार्जिलिंग अपने घर गया था, वापस आने के बाद वह वर्षा से बात नहीं कर रहा था. जबकि वर्षा को जब पता चला कि अमर की पत्नी दीपा को हमारे संबंधों के बारे में पता चल गया है तो उसने दीपा को फोन करके माफी मांगी थी.
दार्जिलिंग से लौटने के बाद अमर और वर्षा के बीच बातचीत नहीं हो रही थी, जिसके बाद अमर काफी तनाव में था. तनाव इतना बढ़ गया कि उसने वर्षा की हत्या कर अपने आप को भी खत्म कर लिया. वहीं मामले का पता लगाने के लिए अमर और वर्षा का मोबाइल फोन को जप्त किया गया है. दोनों के फोन की जांच होगी.