दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
22-Jun-2021 04:05 PM
DESK: खबर भारत में बने कोवैक्सीन से जुड़ी है। कोरोना से बचाव को लेकर बने इस वैक्सीन को हैदराबाद की भारत बायोटेक कंपनी ने बनाया है। ICMR के साथ मिलकर भारत बायोटेक ने कोवैक्सीन को बनाया। फेज-3 के क्लीनिकल ट्रायल में कोवैक्सीन 77.8% असरदार साबित हुई है।
बायोटेक कंपनी ने पिछले हफ्ते ही ट्रायल का डेटा ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) को सौंपा था। जिस पर आज सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी (SEC) की अहम मीटिंग हुई। इसमें वैक्सीन के फेज-3 के ट्रायल के डेटा को मंजूरी दे दी गई है। गौरतलब है कि फेज-3 का ट्रायल 25,800 लोगों पर किया गया था। जिसमें यह पता चला कि कोरोना से लड़ने में कोवैक्सीन कितना बचाव करती है।
SEC की मंजूरी के बाद इस डेटा को अब वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) में भी सब्मिट किया जा सकेगा। बता दें कि कोवैक्सीन को ट्रायल के नतीजे आए बगैर ही 5 महीने पूर्व आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी मिल गयी थी। बिना ट्रायल नतीजों के मंजूरी मिलने पर उस वक्त काफी विवाद भी हुआ था। टीकाकरण शुरू होने के बाद अब तक कोवैक्सीन का कोई दुष्प्रभाव सामने नहीं आया। भारत बायोटेक ने बताया कि वे चौथे चरण का भी ट्रायल कर रहे हैं।