Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार
10-Jan-2022 09:02 AM
PATNA : देश में कोरोना की तीसरी लहर फैलने के बाद अलग-अलग तरह की जानकारियां सामने आ रही हैं। कोई इसे माइल्ड और हल्का बता रहा है तो कोई इससे सचेत रहने के लिए कह रहा है। लेकिन शुरुआती संक्रमण वाले दिनों के बाद अब तीसरी लहर भी लोगों के लिए जानलेवा साबित होने लगी है। कोरोना की तीसरी लहर को अगर आप हल्का समझने की गलती कर रहे हैं तो ऐसा ठीक नहीं। तीसरी लहर के दौरान राजधानी पटना में पहली बार 3 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। पटना में एक महिला डॉक्टर समेत तीन लोगों की मौत कोरोना से हो गई है। इतना ही नहीं रविवार को संक्रमण के आंकड़े में भारी उछाल हुआ है। संक्रमण दर तीन पीस दी से बढ़कर 21.94 फीसदी तक जा पहुंचा है।
पटना के पीएमसीएच में 2 महीने बाद पहली बार किसी कोरोना मरीज की मौत हुई है। यहां इलाज करा रहे एसपी सिंह की मौत हो गई। वह मोकामा के हाथीदह के रहने वाले थे। इसके अलावा फुलवारी के रहने वाले 50 साल के मनोज कुमार सिंह की मौत पटना एम्स में इलाज के दौरान हुई है। पटना पीएमसीएच में गाइनी की पूर्व अध्यक्ष और जानी-मानी डॉ प्रमिला गुप्ता की मौत भी कोरोना की वजह से हो गई है। पीएमसीएच में 7 डॉक्टर रविवार को पॉजिटिव पाए गए हैं जबकि एनएमसीएच में 4 डॉक्टर समेत 13 पैरामेडिकल स्टाफ पॉजिटिव निकले हैं। महावीर कैंसर संस्थान में भी डॉक्टरों के बीच कोरोना फैला है। यहां 17 डॉक्टर और 30 पारा मेडिकल स्टाफ संक्रमित पाए गए हैं। उधर पटना एम्स में 20 डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ संक्रमित मिले हैं।
विशेषज्ञों की राय में डायबिटीज हाई ब्लड प्रेशर और दूसरी तरह की बीमारियों वाले लोगों के लिए कोरोना की तीसरी जानलेवा है। ऐसे मरीजों को खास सतर्कता बरतने की जरूरत है। थोड़ी सी भी लापरवाही उनके लिए जानलेवा साबित हो सकती है। हल्का लक्षण दिखने के बाद उन्हें तुरंत डॉक्टरों के संपर्क में आना चाहिए। इतना ही नहीं ठंड से भी ऐसे मरीजों को बचाव करने की जरूरत है क्योंकि हेमरेज के केसों की भी संख्या बढ़ी है। कुल मिलाकर कोरोना की तीसरी अभी शुरुआती दिनों में है थोड़ा वक्त और गुजरने के बाद मालूम पड़ेगा कि अगर इसके हल के रहने का दावा किया जा रहा था तो यह दावा सही है या गलत। विशेषज्ञों की राय में कोरोना वैक्सिनेशन के कारण ही अब तक तीसरी लहर में उस तरह से लोगों की जान नहीं जा रही है जैसा पिछली लहर में नजर आया था।