राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई
08-Jun-2022 09:14 AM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD: खबर औरंगाबाद की हैं, जहां मंगलवार की देर रात तिलक समारोह में खाना खाते ही 45 लोगों की तबियत बिगड़ गई। सभी को उल्टी और दस्त शुरू हो गई। इसमें से लगभग 15 की हालत नाजुक बनी हुई है। यह घटना गोह प्रखंड के ओरानी गांव की है। सभी लोगों के तबियत बिगड़ता देख उन्हें आनन-फानन में गोह पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद 15 लोगों की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार की देर रात सदर प्रखंड के ओरा गांव से तिलक गोह प्रखंड के ओरानी गांव के अमरेंद्र कुमार मेहता के घर गई थी। तिलकदार को खाना खिलाया जा रहा था। इसी दौरान खाना खाने के कुछ ही देर बाद लोगो को सर दर्द, उल्टी दस्त होनी शुरू हो गई। इसके बाद वह अफरा-तफरी मच गई। इसके तुरंत बाद सभी को पीएचसी ले जाया गया। जहां 15 लोगों की स्थिति नाजुक बानी हुई है। बताया जा रहा है सभी लोगो को प्वाइजनिंग हुआ है। इसमें जय प्रकाश पाठक, पीयूष कुमार मेहता, संतोष कुमार, सौरभ कुमार, राहुल पांडेय, अभिषेक कुमार, अमन कुमार, सुजीत कुमार समेत अन्य लोगों की इलाज चल रही है।