ब्रेकिंग न्यूज़

2 साल से लापता नाबालिग बच्ची को रेल पुलिस ने परिवार से मिलाया, परिजनों में खुशी की लहर Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट महिलाओं को 10 हजार देने पर कांग्रेस ने नीतीश सरकार को घेरा, कहा..सरकार को पैसे देकर वोट लेने का लगा चस्का BIHAR NEWS: गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी, 12 दिनों के भीतर चौथा मामला गयाजी जंक्शन पर बड़ा हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों की मौत, सीट लूटने के चक्कर में गई जान गयाजी जंक्शन पर बड़ा हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों की मौत, सीट लूटने के चक्कर में गई जान एक दूल्हा ऐसा भी: दहेज में मिले 21 लाख रुपये लौटाए, कहा..विवाह कोई सौदा नहीं बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: नकाबपोश बदमाशों ने घर में की जमकर लूटपाट, बमबाजी से दहला इलाका Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह

नीतीश के 6 महीने-6 करोड़ टीके के दावे की हकीकत: 9 जिलों में किसी को टीका नहीं, चार जिलों में 10 से भी कम वैक्सीनेशन

नीतीश के 6 महीने-6 करोड़ टीके के दावे की हकीकत: 9 जिलों में किसी को टीका नहीं, चार जिलों में 10 से भी कम वैक्सीनेशन

01-Jul-2021 06:55 AM

PATNA : बिहार में 6 महीने में 6 करोड़ लोगों को कोरोना का वैक्सीन लगाने की नीतीश कुमार के दावे की 10 दिनों में ही पोल खुल गयी है. बिहार में टीकाकरण की जो रफ्तार पहुंच गयी है उससे 6 करोड़ टीकाकरण में 6 साल लग सकते हैं. सूबे में वैक्सीनेशन का आलम तो ये है कि बुधवार को 9 जिलों में किसी को भी टीका नहीं लगा. 4 जिलों में दस से भी कम वैक्सीन दिये गये. बुधवार की रात राज्य सरकार ने जो आकंडा जारी किया उसके मुताबिक एक दिन में सिर्फ 31 हजार 765 टीके लगाये गये. 

वैक्सीन की भारी किल्लत

बिहार में पिछले कई दिनों से वैक्सीन की भारी किल्लत है. बुधवार की रात सरकार ने कोविन पोर्टल पर जो जानकारी दी है उसके मुताबिक पूरे बिहार में सिर्फ 31 हजार 675 लोगों का वैक्सीनेशन किया जा सका. दूसरे जिलों की बात छोडिये पटना में भी कई सेंटर पर वैक्सीन उपलब्ध नहीं था. बुधवार को बिहार में सिर्फ 769 सेंटर पर वैक्सीन दिया गया.


नीतीश के दावों की खुल रही पोल

गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने पिछले 21 जून को बिहार में कोरोना के वैक्सीनेशन का महाभियान शुरू किया था. सरकार ने दावा किया था कि अगले 6 महीने में बिहार में 6 करोड़ लोगों का वैक्सीनेशन कर दिया जायेगा. इस हिसाब से हर रोज 3 लाख 30 हजार लोगों को वैक्सीन देना होगा. लेकिन जब से ये महाभियान शुरू हुआ तब से बिहार में वैक्सीनेशन की स्थिति औऱ खराब होती दिख रही है. पिछले चार दिनों में बिहार में सिर्फ ढाई लाख लोगों को वैक्सीन दिया गया है.  

कोविन पोर्टल पर जो आंकड़ा दिया गया है उसके मुताबिक बुधवार को नौ जिलों में एक भी व्यक्ति का वैक्सीनेशन नहीं किया गया. इन जिलों में दरभंगा, मधुबनी, बेगूसराय, सीतामढी, लखीसराय ,गोपालगंज, खगड़िया, शेखपुरा और अरवल शामिल हैं. 4 ऐसे जिले हैं जहां दस लोगों से भी कम को टीका दिया गया. कोविन पोर्टल के आंकड़े के मुताबिक मुंगेर में सिर्फ दो लोगों का वैक्सीनेशन हुआ तो  शिवहर और मधेपुरा में छह औऱ भोजपुर में सिर्फ नौ लोगों को कोरोना का टीका दिया गया. 

बिहार के छह जिले ऐसे रहे, जहां सौ से भी कम लोगों को वैक्सीन दिया गया. सहरसा में सिर्फ 17 लोगों को टीका दिया गया तो भागलपुर औऱ किशनगंज में 30-30 लोगों को. सुपौल में 45, नवादा में 77 और वैशाली में सिर्फ 98 लोगों का टीकाकरण किया जा सका. सबसे ज्यादा टीकाकरण पटना में हुआ. बाकी जिलों का हाल ये था कि दूसरे नंबर पर पूर्णिया में 3 हजार 873 लोगों को टीका दिया गया. बाकी किसी जिले में 3 हजार टीकाकरण भी नहीं हो पाया.  

राजधानी पटना में भी वैक्सीन की किल्लत बनी रही. पटना के सभी टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीनेशन का काम नहीं हुआ. बुधवार की रात तक के आंकडो के मुताबिक पटना में लगभग 20 हजार लोगों का टीकाकरण किया गया. पटना के अलावा किसी जिले में 4 हजार टीका भी नहीं दिया जा सका.