ब्रेकिंग न्यूज़

लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली

Home / news / टीका केंद्र पर वैक्सीन की कमी लेकिन सीएम नीतीश ने टीका एक्सप्रेस को...

टीका केंद्र पर वैक्सीन की कमी लेकिन सीएम नीतीश ने टीका एक्सप्रेस को दिखाया हरी झंडी

03-Jun-2021 12:40 PM

PATNA : बिहार में कोरोना वैक्सिनेशन अभियान सुस्त रफ्तार से चल रहा है लेकिन राज्य सरकार अब टीकाकरण अभियान को तेजी देने के लिए टीका एक्सप्रेस की मदद लेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज टीका एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। शहरी क्षेत्रों के लिए आज 121 टीका एक्सप्रेस को मुख्यमंत्री ने रवाना किया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से यह टीका एक्सप्रेस अलग-अलग शहरों में जाएंगी और टीकाकरण अभियान को तेजी दी जाएगी।  


बिहार के अंदर वैक्सीनेशन सेंटर पर टीके की कमी लगातार देखने को मिल रही है। राजधानी पटना में आज 8 दिनों के बाद 18 साल से ऊपर वालों को वैक्सीन मिली है। ऐसे में टीका एक्सप्रेस की शुरुआत किए जाने के बाद सवाल उठना लाजमी है कि जब टीके की उपलब्धता ही नहीं है तो इस एक्सप्रेस के जरिए अभियान में कितनी तेजी लाई जा पाएगी। बुधवार को टीका एक्सप्रेस के संचालन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की एक उच्च स्तरीय बैठक हुई थी। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बैठक के बाद बताया था कि 18 से 45 साल तक के लोगों के लिए जिलों को टीका भी उपलब्ध कराया गया है और अब तक एक लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन का डोज दिया जा चुका है। 


स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लक्ष्य रखा गया है कि इस साल के अंत तक सभी लोगों को टीका दे दिया जाए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक टीका एक्सप्रेस को रवाना कर स्वास्थ्य विभाग के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है लेकिन सबसे बड़ी चुनौती अभी भी राज्य के अंदर टीके के स्टॉक को बनाए रखना है क्योंकि टीका एक्सप्रेस तब तक सफल नहीं हो पाएगा जब तक वैक्सीन की उपलब्धता नहीं होगी।