ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियो बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियो बिहार के सरकारी विद्यालय में रहस्यमयी मौत… रात में सोई छात्रा सुबह मिली मृत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए संगीन आरोप सूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव श्रेया घोषाल ने खरीदा 30 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट, जानिये क्या है इस घर की खासियत? ‘प्यार सबकुछ नहीं… आत्म-सम्मान पहले’—अफेयर की चर्चाओं के बीच Trisha का क्रिप्टिक पोस्ट, थलपति विजय संग रिश्तों पर फिर अटकलें तेज

Home / news / तिहाड़ जेल में बंद पूर्व बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन हुए कोरोना संक्रमित, अस्पताल में...

तिहाड़ जेल में बंद पूर्व बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन हुए कोरोना संक्रमित, अस्पताल में कराए गए एडमिट

21-Apr-2021 11:33 AM

DELHI : इस वक़्त की बड़ी खबर दिल्ली से सामने आ रही है जहां तिहाड़ जेल में बंद बिहार के पूर्व बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. मंगलवार रात को तबीयत खराब होने के बाद पूर्व सांसद को डीडीयू अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है. तिहाड़ प्रशासन के मुताबिक, फिलहाल शहाबुद्दीन की हालत ठीक है. 


राष्ट्रीय जनता दल केपूर्व सांसद और लालू यादव के बेहद करीबी माने जाने वाले शहाबुद्दीन के कोरोना संक्रमित होने के बारे में तिहाड़ जेल प्रशासन ने बताया कि उनकी हालत अभी स्थिर है. मंगलवार की देर रात कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत की निगरानी कर रही है. 


आपको बता दें कि पूर्व बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन से पहले भी तिहाड़ जेल में बंद कई कैदी कोरोना संक्रमित पाए गए थे. जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले ही जेल में बंद 90 से ज्यादा कैदियों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाए जाने से हड़कंप मच गया. इससे पहले इस महीने की शुरुआत में ही तिहाड़ केंद्रीय कारागार के 50 से ज्यादा कैदी कोरोना संक्रमित पाए गए थे. जिसके बाद तिहाड़ जेल प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया था.