महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार
06-Oct-2020 11:00 AM
PATNA : एनडीए में सीट बंटवारे की गुत्थी सुलझाना नेताओं के लिए मुश्किल काम रहा है, लेकिन तमाम मशक्कत के बावजूद जिन सीटों पर अपने दावेदारों का पत्ता साफ हुआ उसे लेकर नाराजगी सामने आने लगी है. जेडीयू के अंदर भी इस बात को लेकर नाराजगी है कि नेतृत्व ने कई सीटों को बीजेपी के पाले में जाने दिया. फतुहा विधानसभा से चुनाव की तैयारी कर रहे जेडीयू के पुराने नेता निहोरा प्रसाद यादव भी नेतृत्व के फैसले से नाराज हैं.

जेडीयू नेता निहोरा प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ट्वीट करते हुए लिखा है कि आपसे बात कर करीब 1 साल 3 महीना पहले फतुहा विधानसभा में घूम रहा हूं. लेकिन मुझ को जानकारी मिल रही है कि यह सीट भाजपा को दिया जा रहा है. क्या पटना जिले के 14 विधानसभा सीट पर जेडीयू चार ही सीटें लड़ेगा. निवेदन है अपने फैसले पर विचार करें.
फर्स्ट बिहार में इस मसले पर निहोरा यादव से बातचीत की है. निहोरा प्रसाद यादव नेतृत्व के इस फैसले से आहत हैं कि फतुहा सीट बीजेपी के पाले में देने पर विचार किया जा रहा है. मुख्यमंत्री कह रहे थे उन्होंने जनता के बीच बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को झटका लगेगा.
आपको बता दें कि जेडीयू के अंदर इस बात को लेकर भी नाराजगी है कि मसौढ़ी सीट पर नूतन पासवान को टिकट दिया गया. नूतन पासवान इसके पहले हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से वहां चुनाव लड़ चुकी है और अब जेडीयू ने उन्हें उम्मीदवार बनाया है. कुछ इसी तरह का हाल पाली विधानसभा सीट को लेकर है. पाली सीट पर पहले से काम कर रहे जेडीयू के पुराने नेताओं और कार्यकर्ताओं को तरजीह देने की बजाय जयवर्धन यादव को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है. जयवर्धन यादव आरजेडी से जेडीयू में आए थे.