ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश

Home / news / टिकट कटने के बाद कांग्रेस में भारी बवाल, प्रदेश अध्यक्ष समेत बड़े नेताओं...

टिकट कटने के बाद कांग्रेस में भारी बवाल, प्रदेश अध्यक्ष समेत बड़े नेताओं पर वसूली का आरोप

06-Oct-2020 04:07 PM

By ASMEET SINHA

PATNA :  कांग्रेस में पहले और दूसरे चरण के उम्मीदवारों के नाम लगभग तय हो गए हैं. इन दोनों चरणों में पार्टी के पास कुल 46 सीटें है. इन सीटों पर सीटिंग उम्मीदवारों में लगभग सभी के नाम पर एक बार फिर से पार्टी ने मुहर लगा दी है. कई लोगों के टिकट भी कट गए हैं. जिसके कारण पार्टी के अंदर विरोध का  माहौल है.


पटना स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस नेताओं ने हंगामा किया है. टिकारी विधानसभा क्षेत्र से सत्येंद्र नारायण दावेदारी ठोक रहे थे लेकिन उनका टिकट काट के अशोक कुमार गगन को दे दिया गया है. जिसके कारण सत्येंद्र नारायण के कार्यकर्ताओं ने सदाकत आश्रम में हंगामा किया और पार्टी के सीनियर नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.


सदाकत आश्रम में हंगामा कर रहे नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा और पार्टी  नेताओं के ऊपर टिकट बेचने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि मदन मोहन झा ने पैसा लेकर टिकट बेचा है. आपको बता दें कि पहले चरण में कांग्रेस के पास 20 सीटें हैं.


जानकारी के अनुसार इन सीटों में जदयू से कांग्रेस में आये निवर्तमान विधायक गजानंद शाही उर्फ मुन्ना शाही को पार्टी बरबीघा से चुनाव लड़ाएगी. इसके अलावा नवादा जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह ऊर्फ मनटन सिंह को वारिसलीगंज से चुनाव लड़ाने का फैसला किया गया है. हिसुआ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक स्व. आदित्य सिंह की बहू नीतू कुमारी के नाम पर मुहर लगी है.


बक्सर के मुन्ना तिवारी को छोड़कर पहले चरण के सभी विधायकों के नाम पर मुहर लग गई है. मुन्ना तिवारी के नाम पर अभी चर्चा चल रही है. कहलगांव के विधायक और विधान मंडल दल के नेता सदानंद सिंह, बिक्रम के सिद्दार्थ, कुटुम्बा के राजेश राम, औरंगाबाद के आनंद शंकर सिंह वजीरगंज से अवधेश कुमार सिंह और सिकंदरा से सुधीर कुमार ऊर्प बंटी चौधरी का नाम लगभग तय हैं.