सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन
03-Jul-2021 08:27 PM
PATNA : भतीजे को गच्चा देकर LJP का नया गुट बनाने वाले पशुपति कुमार पारस ने आज थोक में कुर्ता-पायजामा और बंडी की खरीददारी की. पटना की एक दुकान में आज पशुपति पारस काफी देर तक कुर्ता-बंडी की खरीददारी करते रहे. सवाल ये उठ रहा है कि क्या मंत्री पद के शपथ ग्रहण की तैयारी में इतने कपड़े की खरीददारी की जा रही है.
पशुपति कुमार पारस दो दिनों से पटना में ही हैं. आज वे अपने समर्थक औऱ जेडीयू नेता केशव सिंह के साथ बोरिंग रोड के एक कपड़ा दुकान में पहुंचे. वहां कई तरह की बंडी औऱ कुर्ते का कपड़ा पसंद किया गया. लगे हाथों उसे सिलने के लिए भी दे दिया गया. इस ताकीद के साथ कि जल्द से जल्द उसे तैयार कर दिया जाये.
पशुपति कुमार पारस के समर्थकों का मानना है कि केंद्र सरकार में उनका मंत्री बनना तय है. ऐसे में तैयारी रखना जरूरी है. इस महीने कभी भी मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है. पशुपति पारस भी 5 जुलाई को रामविलास पासवान की जयंती मनाने के बाद दिल्ली रवाना हो जायेंगे. उन्हें पूरी उम्मीद है कि नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार में उन्हें जगह मिलेगी.
वैसे भी पिछले एक महीने से नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा जोरों पर है. लेकिन बीजेपी ने पत्ते नहीं खोले हैं कि विस्तार होगा कब. लेकिन नेता तैयारी में जुटे हैं. लोजपा के पारस गुट के नेताओं को पक्का यकीन है कि पशुपति कुमार पारस को मंत्री बनाया ही जायेगा. उनके समर्थक सांसदों में से एक ने कहा कि अगर मंत्री बनने का चांस नहीं रहता तो पशुपति पारस पार्टी को तोड़ने की कोशिश ही नहीं करते.
हालांकि चिराग पासवान ने पारस को लेकर बीजेपी पर तीखे सवाल करना शुरू कर दिया है. चिराग सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछ रहे हैं. वहीं बीजेपी में भी मैसेज गया है कि वोटरों का जो वर्ग रामविलास पासवान का वोट बैंक माना जाता था वह चिराग के साथ है. ऐसे में लोजपा में टूट के बाद ना तो बीजेपी खुले तौर पर पारस को गले लगा रही है औऱ ना ही नीतीश कुमार. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि पारस वाकई मंत्री बन पाते हैं या नहीं.