Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप
24-Oct-2024 12:14 PM
By First Bihar
SAMSTIPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर पिछले कुछ दिनों से आपराधिक मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला समस्तीपुर से सामने आया है। जहां जिले के बिथान थाना अंतर्गत जगमोहरा गांव में बदमाशों ने एक ठेकेदार के अपहरण का प्रयास किया। इसमे विफल होने पर ठेकेदार को गोली मार जख्मी कर दिया।
बदमाशों ने ठेकेदार पर तीन गोली चलाई। जिसमे से दो गोली पैर में लगी जबकि एक गोली गाल को छूते हुए निकल गयी। जख्मी ठेकेदार को परिजन इलाज के लिए बेगूसराय ले गये हैं। जहां निजी क्लीनिक में इलाज च रहा है। यह घटना बीती रात जगमोहरा गांव में करेह नदी के वॉटरवेज पर हुई। जख्मी ठेकेदार की राजेश कुमार उर्फ गोहल सिंह ( 42) के रूप में पहचान की गयी है।
जानकारी के अनुसार राजेश पंजाब में फैक्टी के लिए मजदूरों को ले जाने की ठेकेदारी करता है। वह गांव व आसपास के जरूरतमंद लोगों को सूद पर कर्ज भी देता है। बताया गया है कि बीती रात करीब आठ बजे के बाद दो बाइक पर सवार चार बदमा जगमोहरा गांव में पहुंचे और वाटरवेज बांध के समीप राजेश के अपहरण का प्रयास किया।
वे उसे जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने की कोशिश में थे। लेकिन बाइक पर बैठने के बजाय राजेश बदमाशों को धक्का देकर भाग निकला। तब बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जख्मी को लेकर परिजन बेगूसराय में हैं, जिससे घर पर फिलहाल कोई नहीं है।