ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / ठेंगे पर तीन तलाक कानून, किशनगंज में पति ने फोन पर तलाक-तलाक-तलाक बोलकर...

ठेंगे पर तीन तलाक कानून, किशनगंज में पति ने फोन पर तलाक-तलाक-तलाक बोलकर पत्नी को छोड़ा

05-Jan-2020 07:35 AM

KISHANGAJ : तीन तलाक के खिलाफ कानून बनने के बावजूद एक साथ तीन तलाक देकर पत्नियों को घऱ से निकालने का सिलसिला जारी है. किशनगंज के कोचाधामन में ऐसा ही मामला सामने आया है. पति ने मायके से मोटी रकम लाने को कहा, जब मांग पूरी नहीं हुई तो पत्नी को पहले पीटकर घऱ से बाहर निकाल दिया और फिर फोन पर तलाक-तलाक-तलाक बोलकर रिश्ता खत्म कर लिया.


किशनगंज महिला थाने में दर्ज हुआ मामला
किशनगंज के महिला थाने में तीन तलाक का मामला दर्ज कराया गया है. हालांकि पत्नी ने पहले समाज की मदद से मामले को सुलझाने की कोशिश की लेकिन पति बात मानने को तैयार नहीं हुआ. हारकर वो किशनगंज महिला थाने पहुंची और पति के साथ साथ ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज कराया है. किशनगंज महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.


क्या है पूरा मामला
थाने में दर्ज मामले के मुताबिक कोचाधामन थाना क्षेत्र के मोधो, नियामतपुर निवासी राजधानी बेगम की शादी पांच वर्ष पूर्व हल्दीखोड़ा गांव निवासी मो. अजमल पिता तजेमूल के साथ हुई थी. शादी के वक्त मायके वालों ने हैसियत के अनुसार दहेज भी दिया था. लेकिन शादी के चंद दिनों बाद ही पति और ससुराल वाले तीन लाख रुपये, बुलेट बाइक और जेवरात की मांग करने लगे. मांगें पूरी नहीं हुई तो राजधानी बेगम को शारिरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा. इसके बावजूद राजधानी बेगम ने मायके से पैसा लाने से इंकार कर दिया.


फोन पर बोला तलाक-तलाक-तलाक
पत्नी के इंकार के बाद पति और ससुराल वालों ने पिछले 30 अक्टूबर को उसके साथ जमकर मारपीट की और मायके से उपहार में मिले सारे सामान छीन लिये. इसके बाद उसे घर से निकाल दिया. राजधानी बेगम अपने मायके में रहने लगी. पिछले 18 दिसंबर को पति अजमल ने फोन कर एक बार फिर से दहेज की मांग की. लेकिन राजधानी बेगम ने फिर से इंकार किया तो अजमल ने उसे फोन पर ही तीन तलाक दे दिया और दूसरी शादी करने की तैयारी में जुट गया. इस वाकये के बाद राजधानी बेगम और उसके मायके वालों ने पंचायती के जरिये से मामले को सुलझाने की कोशिश की. लेकिन अजमल और उसके घऱ वाले नहीं माने. इसके बाद महिला थाना में मामला दर्ज कराया गया है.