जहानाबाद में टली बड़ी घटना, पलामू एक्सप्रेस के इंजन में फंसी बाईक, एक घंटे तक परिचालन बाधित सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ गया भारी: युवक गिरफ्तार, मैगजीन और कारतूस बरामद दरभंगा: हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी घटना को समय रहते पुलिस ने रोका सुगौली चीनी मिल में गन्ना ले जा रहे चालक से मारपीट, आक्रोशित किसानों ने किया हंगामा BIHAR CRIME: घास काटने गई 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की कोशिश, 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा गया में सेना की गाड़ी पलटी, चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल का स्थापना दिवस: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अत्याधुनिक अल्कॉन यूनिटी मशीन का किया उद्घाटन पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक Bihar Crime News: बिहार में शराब माफिया का अजब कारनामा, तस्करी के दौरान काट देते हैं पूरे गांव की बिजली, ग्रामिणों से लेकर विभाग के कर्मी तक परेशान
09-May-2021 10:39 AM
DESK: एक ओर जहां सारण जिले में एम्बुलेंस दो वर्षों से धूल फांक रही है वही आज भी कई जरूरतमंदों को एम्बुलेंस नसीब नहीं हो पा रही है। बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलने का एक मामला पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज से सामने आया है। जहां अनुमंडलीय अस्पताल की व्यवस्था पर एक बार फिर से सवाल खड़ा हो गया है।
दरअसल शनिवार को शहर के शिवगंज निवासी एक युवक को सांस लेने की समस्या थी। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन को एंबुलेंस के लिए फोन किया लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंचा। इसके बाद वरीय अधिकारी से कई बार गुहार भी लगाई लेकिन किसी ने एक न सुनी। अंत में थक-हारकर परिजन मरीज को ठेले पर लादकर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे। जिसके बाद मरीज को अस्पताल में एडमिट कराया जा सका।
बताया जाता है कि शिवगंज निवासी मुनीलाल पासवान के 30 वर्षीय पुत्र चंदन पासवान को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजनों ने नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल प्रशासन को एंबुलेंस के लिए कई बार फोन किया। यहां तक की नरकटियागंज के वरीय पदाधिकारियों को फोन कर एंबुलेंस की मांग की लेकिन 2 घंटे गुजरने के बाद भी जब एंबुलेंस नहीं मिली तो परिजन खुद एक सब्जी बेचने वाले ठेले पर युवक को लिटाकर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे।
इस दौरान रास्ते में कई लोगों ने मरीज को ठेले से जाते देखा और वीडियो बना लिया। जो सोशल मीडिया पर भी वायरल है। जो बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल रही है।