ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए बिहार में बिजली दरों में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से लागू होगा टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ, दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली 25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान

Home / news / Bihar Weather: नए साल पर बदला रहेगा मौसम का मिजाज! आ गया IMD...

Bihar Weather: नए साल पर बदला रहेगा मौसम का मिजाज! आ गया IMD का नया अपडेट

25-Dec-2024 07:11 AM

By First Bihar

BIHAR WEATHER : दिसंबर का महीना लगभग खत्म होने वाला है। ऐसे में बिहार में अब तक कड़ाके की ठंड नहीं पड़ रही है। हालांकि पटना के आसपास के इलाकों में हल्के दर्जे का कोहरा छाए रहा। सुबह के वक्त लोगों को हल्की ठंड का अहसास हुआ।मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, मजबूत पश्चिमी विक्षोभ नहीं आने के कारण सूबे में ठंड का विशेष प्रभाव देखने को नहीं मिल रहा है। हालांकि, वर्ष के अंत में व नए वर्ष के आरंभ में तापमान में भारी गिरावट की संभावना है। 


प्रदेश के उत्तर पूर्व भागों के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार व दक्षिण पूर्व भागों के भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर व खगड़िया में सुबह के समय घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।28-29 दिसंबर को दक्षिण पश्चिम भागों के बक्सर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद व अरवल में हल्की वर्षा की संभावना है। अगले 48 घंटे के दौरान रात्रि के तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। '


इसके बाद दो दिनों के दौरान प्रदेश के तापमान में दो से तीन डिग्री वृद्धि के आसार हैं। मंगलवार को पटना का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 7.4 डिग्री सेल्सियस के साथ समस्तीपुर के पूसा में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मंगलवार को पटना सहित 24 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।


वहीं,विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। सप्ताह भर से मौसम में जारी उतार चढ़ाव के बाद अब आसमान से कोहरे और बादल छंटने लगे हैं। आने वाले सप्ताह में न्यूनतम और अधिकतम तापमान बढ़ने के कारण मौसम और खुशगवार हो जाएगा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, 25 दिसंबर को दिन का अधिकतम तापमान 27 और रात में न्यूनतम तापमान भी 14 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर जाएगा। यह स्थिति पूरे दिसंबर में बरकरार रहेगी।