कब्रिस्तान के पास चल रहा था सेक्स रैकेट, 4 लड़कियां और 4 लड़के गिरफ्तार Bihar Crime News: बिहार पुलिस को बड़ी सफलता, रोड रेज मर्डर केस के मुख्य आरोपी समेत तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार Bihar News: UP विजिलेंस टीम की बिहार में रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में लिपिक के ठिकानों पर छापेमारी Bihar News: UP विजिलेंस टीम की बिहार में रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में लिपिक के ठिकानों पर छापेमारी प्रेमिका के लिए 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया वीरू, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा, कहने लगा..कूदकर मर जाऊंगा Bihar Education: पूर्वी चंपारण में 'शिक्षकों' के साथ यह क्या हो रहा है ? जांच अधिकारी DPO ने पाया- आपसी विवाद में 'विशिष्ट शिक्षक' के खिलाफ प्रधानाध्यापक-BEO ने लगाए अप्रमाणित आरोप, इन दोनों के खिलाफ भी है शिकायत जिसका नहीं दिया जवाब डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का अभियान जारी: अब इस जिले में होगा भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, तैयार हो जाएं सीओ और राजस्व कर्मचारी डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का अभियान जारी: अब इस जिले में होगा भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, तैयार हो जाएं सीओ और राजस्व कर्मचारी बिहार में ट्रेन से शराब की स्मगलिंग: झारखंड और बंगाल से हो रहा तस्करी का हाईटेक खेल, ‘बुआ’ चला रही थी पूरा नेटवर्क Bihar Police News: 172 करोड़ रुपये की लागत से पटना में बनेगा डायल 112 और पुलिस डाटा सेंटर का भवन, सरकार ने दी मंजूरी
23-Dec-2024 03:42 PM
By First Bihar
MOTIHARI: मोतिहारी में पिछले दिनों जमीन कारोबारी विवेक सिंह हत्याकांड (murder case of businessman Vivek Singh) के मुख्य आरोपी(main accused) झुन्ना सिंह ने पुलिस के सामने सरेंडर (surrender) कर दिया है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने इसकी जानकारी दी है।
पुलिस की दबिश से परेशान होकर आखिरकार कारोबारी की हत्या का आरोपी दोस्त झुन्ना सिंह ने कोर्ट में जाकर आत्मसमर्पण किया। पुलिस द्वारा झुन्ना सिंह के ऊपर इनाम की घोषणा करने के 72 घंटे के भीतर उसने सरेंडर किया है। अब मोतिहारी पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
दरअसल, शहर के दो दोस्त विवेक कुमार सिंह और झुंना सिंह ने दोस्ती की मिसाल दी जाती थी। दोनों ने अपना कारोबार शुरू किया था और जमीन के कारोबार में बंपर पैसा भी कमाया था लेकिन झुना सिंह ने विश्वास घात करते हुए शूटर के साथ मिलकर विवेक सिंह की हत्या करवा दी थी। एसआईटी ने झुना पांडे और विवेक सिंह के अकाउंट को खंगाला तो कई चौंकाने वाले रहस्य सामने आए। दोनों के बीच में करोड़ों रुपए के ट्रांजेक्शन होने के सबूत भी मिले थे।
पुलिस ने खुलासा किया था कि झुना सिंह और विवेक कुमार में पैसे के लेनदेन को लेकर कुछ नाराजगी चल रही थी। उसी को लेकर झुन्ना सिंह ने विवेक को ठिकाने लगाने की साजिश रच दी थी। झुना पांडेय ने विवेक सिंह को फोन किया और कहा कि उसकी गाड़ी का पेट्रोल खत्म हो गया है। जब विवेक सिंह पेट्रोल लेकर लक्ष्मीपुर चौक पहुंचा, तभी विवेक सिंह के पास एक शख्स बाइक से आया और विवेक सिंह के गर्दन पर गोली चला दी थी। गोली लगते ही विवेक सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी।
सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण करवाया तो सारी बातें स्पष्ट हो गई। झुन्ना सिंह हत्या करवाने के बाद शूटर के साथ एक ही गाड़ी पर बैठकर वहां से निकल गया था, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी लेकिन आखिरकार पुलिस की दबिश से परेशान होकर झुन्ना सिंह ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
रिपोर्ट- सोहराब आलम