नीतीश के बिना विधवा हो जाएगा बिहार, राज्यसभा जाने पर CM के बहनोई का बड़ा बयान Indian Railways update : 'अब आगे नहीं जाऊंगा ...',बीच रास्ते ALP ने रोक दी यात्रियों से भरी ट्रेन ; जानिए फिर क्या हुआ सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका: अग्निवीर भर्ती 2026 में 25,000+ बंपर वैकेंसी, जानिए पूरी डिटेल Bihar Politics : 'नीतीश कुमार का कार्यकाल हमेशा से बेदाग रहा...', बोले अमित शाह- केंद्र आने से बिहार और देश दोनों को होगा फायदा नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी UPI पेमेंट में बड़ा बदलाव: अब UPI ID या मोबाइल नंबर डालकर नहीं कर पाएंगे भुगतान, जानें नया तरीका BIHAR NEWS : बिहार में BJP का उदय ! पढ़िए JDU के आगे 'सीनियर' बनने की पूरी टाइमलाइन; कब कैसे बदली रणनीति MPs Salary: राज्यसभा सांसदों को मिलती है कितनी सैलरी? जानिए सुविधाएं और उनके अधिकार BIHAR NEWS : बिहार के नए युग की नई तस्वीर ! CM आवास के इस फोटो में छिपा बड़ा संदेश, जानिए क्या है इसके राजनीतिक मायने
02-Sep-2020 01:56 PM
PATNA : बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी है. लेकिन जिसके कंधों पर शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने की जिम्मेदारी है, वही लोग थाने में बैठ कर शराब के मजे ले रहे हैं. वर्दी में बैठे दारोगा जी एकदम चिल्ड पानी में पैग बनाकर शराब का स्वाद चख रहे हैं और वीडियोग्राफी भी करा रहे हैं. ये सब सुनकर आपको अजीब लग रहा होगा लेकिन ये सच है. दरअसल एक शराबी दारोगा का नशा तब उतर गया जब एसपी साहब ने उसे सस्पेंड कर दिया. आइये जानते हैं शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाने वाले इस दारोगा के बारे में...
मामला बिहार के समस्तीपुर जिले का है. जहां बिथान थाना में पोस्टेड एक दारोगा अवधेश सिंह को समस्तीपुर एसपी विकास बर्मन ने सस्पेंड कर दिया है. दरअसल पूरा मामला ये है कि शराब पीते हुए दारोगा अवधेश सिंह की तस्वीर सामने आई थी. वायरल तस्वीर में दारोगा अवधेश सिंह ऑन ड्यूटी थाने में बैठ कर शराब पीते हुए नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर के सामने आने के बाद ये सवाल उठता है कि बिहार सरकार ने इसे रोकने की जिम्मेदारी जिस पुलिस को दी है अगर वह खुद इसमें डूब जाए तो फिर कैसे सरकार के द्वारा बनाए गए कानून को लागू किया जाएगा.
बिथान थाना में पोस्टेड दारोगा अवधेश सिंह को लेकर ये खबर भी सामने आई है कि इनका एक और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हुआ था. इस वीडियो में वह छेड़खानी के आरोप में पकड़े गए 3 लड़कों की बेरहमी से पिटाई करते हुए नजर आये थे. इस मामले में समस्तीपुर पुलिस के कप्तान विकास वर्मन ने जांच का आदेश रोसड़ा एसडीपीओ को दिया था.
इस मामले में जांच रिपोर्ट आने से पहले ही दारोगा अवधेश सिंह का एक और कारनामा सामने आ गया. एक फोटो वायरल हुई जिसमें दारोगा जी ऑन ड्यूटी वर्दी में शराब के मजे लेते हुए नजर आ रहे हैं. फर्स्ट बिहार झारखंड न्यूज़ चैनल को समस्तीपुर के एसपी तेज तर्रार आईपीएस अफसर विकास बर्मन ने बताया कि उन्होंने सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी दारोगा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. उन्होंने ये भी बताया कि इस मामले में रोसड़ा के डीएसपी को जांच करने का आदेश दिया गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद आरोपी दारोगा के ऊपर आगे की कार्रवाई की जाएगी.