UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी
31-Dec-2019 07:15 AM
PATNA: राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में ठंड का कहर जारी है. लगातार 15 दिनों तक भीषण सर्दी ने रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं. पिछले 10 साल में यह पहला मौका है, जब लगातार 15 दिनों तक सर्दी का सितम जारी है. अब तक 28-29 दिसंबर के बाद से भीषण सर्दी का प्रकोप देखने को मिलता था. लेकिन इस बार ठंड का कहर बहुत भीषण है.
राजधानी पटना और गया में रिकॉर्डतोड़ ठंड से आम लोग बेहाल हैं. आज सुबह से ही पटना में घना कोहरा छाया हुआ है. शीतलहर ने कनकनी और बढ़ा दी है. एक तो ठंड का थर्ड डिग्री टॉर्चर ऊपर से कोहरे का कहर..जिससे लोग त्राहिमाम कर रहे हैं. कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम है, जिससे गाड़ी चलाने वाले लोगों को मुश्किलें झेलनी पड़ रही है.
सोमवार को गया का तापमान 2.4 डिग्री तक पहुंच गया. 1961 के बाद से दिसंबर में यह सबसे कम तापमान है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों तक सर्दी का सितम जारी रहेगा. 2-4 जनवरी तक पूरे बिहार में आंशिक रूप से बादल छाये रहने का अनुमान है. वहीं बादल छंटने के बाद तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी.