ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य

ठंड और कुहासे का फायदा उठा रहे चोर, पटना सिटी में एक घर से 15 लाख की चोरी

09-Jan-2023 05:09 PM

By BADAL ROHANf

PATNA CITY: राजधानी पटना में ठंड का कहर लगातार जारी है। घना कुहासा होने की वजह से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कड़ाके की ठंड और कुहासे से बचने को लेकर लोग अपने-अपने घरों में शाम होते ही कैद हो जा रहाे हैं। वहीं इस ठंड और कुहासे का फायदा अब अपराधी उठा रहे हैं। सन्नाटे का फायदा उठाते हुए अपराधियों ने पटना सिटी के एक घर को निशाना बनाया और 15 लाख रुपये के सामानों की चोरी कर ली। 


अपराधियों ने चोरी की इस बड़ी घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब घर पर कोई नहीं था। घर के एक सदस्य की तबीयत काफी खराब थी जिसे डॉक्टर से दिखाने के लिए परिवार के सभी सदस्य दिल्ली गये हुए थे। इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने घर में रखे सभी कीमती सामानों की चोरी कर ली। शातिर चोरों की इस करतूत की जानकारी आस-पास के लोगों को भी नहीं हुई। 


चोरों ने कड़ाके की ठंड और कुहासे का फायदा उठाते हुए चोरी की इस बड़ी घटना को अंजाम दिया। घटना पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के आलमगंज चौकी के पास की है। चोरों ने थाने के पास स्थित मकान को ही अपना निशाना बनाया। जिसकी भनक किसी को नहीं लगी। घना कुहासा का फायदा उठाते हुए चोरों ने पहले मेन गेट का ताला तोड़ा फिर घर में दाखिल हो गये।


घर में रखे आलमीरा को किसी तरह से खोला और उसमें रखे गहने और कीमती सामान निकालकर नौ दो ग्यारह हो गये। इस दौरान चोरों ने घर में रखे अन्य सामान को भी चुरा लिया। चोरों ने 15 लाख रुपये की चोरी की और मौके से फरार हो गये। चोरी की इस बड़ी घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची आलमगंज थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगालने में जुटी है।