ब्रेकिंग न्यूज़

Train News: रेलवे ने 22 ट्रेनों के समय में किया बदलाव, तीन अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल; जानिए.. नई टाइमिंग Train News: रेलवे ने 22 ट्रेनों के समय में किया बदलाव, तीन अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल; जानिए.. नई टाइमिंग Bihar News: बिहार में डायल 112 की गाड़ी पेड़ से टकराई, चार पुलिसकर्मी घायल; दो की हालत गंभीर bike gang robbery : पटना से सटे इलाके में दिनदहाड़े हीरो शोरूम मालिक से 6 लाख रुपए की लूट, अपराधियों ने बाइक से पीछा कर दिया घटना को अंजाम बिहार में पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं: गोली लगने से पुलिसकर्मी की संदिग्ध मौत, गले के आर-पार हुई बुलेट; हत्या है या आत्महत्या? बिहार में पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं: गोली लगने से पुलिसकर्मी की संदिग्ध मौत, गले के आर-पार हुई बुलेट; हत्या है या आत्महत्या? इंस्टाग्राम स्टोरी बनी मौत का पैगाम: बिहार में अवैध संबंध के कारण दुकानदार की बेरहमी से हत्या, आरोपी पत्नी गिरफ्तार Six Lane Bridge : मोकामा-बेगूसराय सिक्स लेन पुल पर जल्द शुरू होगी यह सुविधा, परिवहन मंत्री ने दिया जवाब Bihar Vidhan Sabha: फुलवारी शरीफ में महिला डिग्री कॉलेज की मांग, जानिए शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में क्या दिया जवाब Bihar Vidhan Sabha: बिहार में सहायक निबंधक पद की नियुक्ति पर प्रशासनिक अड़चन जारी, 7 सालों से खाली पदों पर अभी तक नहीं आए अधिकारी

थाना में अचानक दारोगा की मौत, पुलिस महकमे में हड़कंप

थाना में अचानक दारोगा की मौत, पुलिस महकमे में हड़कंप

01-Mar-2020 04:16 PM

By DINESH KUMAR

NAWADA: इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है नवादा से जहां थाने के अंदर एक दारोगा की अचानक मौत हो जाने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंचे डीएसपी मामले की छानबीन कर रहे है। जिला पुलिस में शोक की लहर है।

इसको भी पढ़ें: बिहार में मुर्दों से इंटर की कॉपी जांच करा रहा शिक्षा विभाग, नहीं पहुंचने पर किया सस्पेंड

घटना नवादा जिले के सिरदला थाना की है। इस थाने में पोस्टेड दारोगा धर्मेंद्र कुमार राय की अचानक मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक घटना के समय थानाध्यक्ष पेट्रोलिंग पर निकले हुए थे। जैसे ही उनको घटना की सूचना मिली, वह दौड़े-दौड़े थाना पहुंचे। उन्होंने देखा कि एसआई की मौत हो चुकी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि उनका एक साथी हमेशा के लिए अलविदा कह चुका है। उन्होंने इस घटना पर दुःख जताया।


उधर घटना की सूचना मिलते ही रजौली अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार भी फौरन मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि एसआई की मौत की छानबीन चल रही है। हालांकि डीएसपी ने ये भी बताया कि मृतक दारोगा कई दिनों से बीमार चल रहे थे। थाना प्रभारी ने बताया कि पहले भी उनकी तबियत खराब हुई थी। बहरहाल, एसआई की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा।