ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

बिहार में मुर्दों से इंटर की कॉपी जांच करा रहा शिक्षा विभाग, नहीं पहुंचने पर किया सस्पेंड

PATNA: बिहार का शिक्षा विभाग अब मृत शिक्षकों से भी कॉपी जांच कराने लगा है. विभाग ने मृत दो शिक्षकों को कॉपी जांच करने को लेकर ड्यूटी पर लगा दिया. जब वह शमशान घाट से सेंटर नही

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA:  बिहार का शिक्षा विभाग अब मृत शिक्षकों से भी कॉपी जांच कराने लगा है. विभाग ने मृत दो शिक्षकों को कॉपी जांच करने को लेकर ड्यूटी पर लगा दिया. जब वह शमशान घाट से सेंटर नहीं पहुंचे तो विभाग ने दोनों को सस्पेंड भी कर दिया. 

इसको भी पढ़ें: IAS अधिकारी किरण ने सदर हॉस्पिटल में बच्चे को दिया जन्म, अपने जिले के स्वास्थ्य व्यवस्था पर किया भरोसा

बेगूसराय और बांका डीईओ ने जारी किया आदेश

यह कारनामा बिहार के बेगूसराय और बांका जिले में जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने किया है. बेगूसराय में शिक्षक रंजीत कुमार की दो साल पहले मौत हो गई थी. फिर भी उनको परीक्षक बना दिया. बांका में भी तीन साल पहले जिस शिक्षक हैदर की मौत हो गई थी उसको भी परीक्षक बना दिया है. दोनों में से किसी का भी जांच पड़ताल नहीं की गई है.  

शिक्षक से अधिक मुर्दों पर भरोसा

बिहार में इंटर की कॉपी जांच करने वाले शिक्षक भी हड़ताल पर चले गए है. जिससे कॉपी जांच कराने में शिक्षा विभाग को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कॉपी जांच का विरोध करने वाले बिहार के करीब 1200 शिक्षकों पर विभाग अब तक कार्रवाई कर चुका है. अब शिक्षकों से अधिक अधिकारियों को मुर्दों पर भरोसा हो गया है. कॉपी की जांच के लिए मृत शिक्षकों के बुलाया जा रहा है और जब यह शमशान घाट से नहीं पहुंचे तो उनको सस्पेंड कर दिया गया है. बिहार में शिक्षा विभाग पहले भी अपने कारनामों को लेकर देश ही नहीं विदेश में भी फेमस रहा है.