LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर
13-Feb-2021 04:12 PM
PATNA: लालू-राबड़ी के बड़े बेटे द्वारा प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पर लगाए गए आरोपों पर तंज कसते हुए JDU नेता और बिहार के पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि तेजप्रताप ने जिस तरीके से जगदानंद को अपमानित किया इससे यह पता चलता है कि वंशवाद की राजनीति में झंडा धोने वालों की क्या हश्र होता है। पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि जगदा बाबू तेजप्रताप के सामने दंडवत हो गए हैं। उनकी यह दुर्दशा अब देखी नहीं जा रही। नीरज कुमार ने जगदानंद से सवाल करते हुए कहा कि आपके राजनीतिक सिद्धातों का क्या हुआ?
गौरतलब है कि लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में ही प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को जलील कर दिया था। तेजप्रताप यादव इस बात से नाराज थे कि जगदा बाबू उन्हें रिसीव करने बाहर क्यों नहीं आये। गुस्से से लाल पीला तेजप्रताप यादव ने कहा कि जगदानंद जैसे लोगों के कारण ही लालू प्रसाद यादव बीमार हैं। जगदानंद जैसे लोगों ने पार्टी को बर्बाद कर दिया।