ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित फंदे से लटका मिला लैब टेक्नीशियन बहू का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क

Home / news / ISI एजेंट के साथ भारत में घुसे 4 आतंकी, देशभर में हाई अलर्ट...

ISI एजेंट के साथ भारत में घुसे 4 आतंकी, देशभर में हाई अलर्ट जारी

20-Aug-2019 10:30 AM

By 13

DESK: पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस यानी ISI  के एजेंट के साथ चार आतंकी भारत में दाखिल हो गए हैं. इसको लेकर राजस्थान और गुजरात बॉर्डर समेत पूरे देश में हाई अलर्ट जारी किया गया है. राजस्थान के सिरोही के पुलिस अधीक्षक कल्याणमल मीणा ने बताया कि ये आतंकवादी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई एजेंट के साथ अफगानिस्तानी पासपोर्ट के जरिए भारत में दाखिल हुए हैं. https://www.youtube.com/watch?v=AHAxhdkZYXk खुफिया रिपोर्ट सामने आने के बाद राजस्थान और गुजरात बॉर्डर समेत पूरे देश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं. भीड़-भाड़ वाले इलाके के साथ रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर सघन चेकिंग की जा रही है. इसके अलावा संदिग्ध वाहनों पर भी नजर रखी जा रही है. सुरक्षा बलों को पूरी तरह से अलर्ट रहने और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने का निर्देश दिया गया है. आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. पाकिस्तान की ओर से सीमा पर लगातार फायरिंग की जा रही है. पाकिस्तानी आतंकी भारत में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं.