मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात
12-Sep-2020 02:55 PM
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चंद्रिका राय की भतीजी डाॅ. करिश्मा राय को तेजस्वी यादव ने आरजेडी में शामिल कराया। इसे तेजस्वी का बड़ा सियासी दांव इसलिए माना गया क्योंकि यह कयास लगातार लगते रहे हैं कि चंद्रिका राय की बेटी और तेजप्रताप यादव की पत्नी आरजेडी के लिए मुश्किल बन सकती हैं। करिश्मा राय का दानापुर विधानसभा सीट से आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है।
करिश्मा दानापुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क अभियान चला रही हैं जाहिर है तेजस्वी से ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद हीं करिश्मा राय चुनावी तैयारी में जुटी हैं। फुल काॅफिडेंस में नजर आ रही करिश्मा राय ने आज चुनावी तैयारी, राबड़ी तेजस्वी और चंद्रिका राय के आरोपों पर खुलकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि दानापुर क्षेत्र की जनता मुझे रोल माॅडल की तरह देख रही है। मुझे अपनी बेटी समझकर लोगों भरपूर समर्थन दे रहे हैं।
लोकतंत्र में जनता हीं महत्वपूर्ण होती है ऐसे में जनता हीं तय करेगी उनका प्रतिनिधि कौन होगा। चंद्रिका राय के आरोपों को लेकर करिश्मा राय ने कहा कि राबड़ी देवी, मीसा देवी को मैं बचपन से जानती हूं। उस परिवार में मेरा आना जाना रहा है। लालू परिवार पर लगने वाले आरोप मैं खारिज करती हूं। मैं किसी और की बात नहीं कर सकती वे अपनी बात कर रहे हैं। जो लोग लालू परिवार और आरजेडी पर आरोप लगा रहे हैं वे साबित करें।