ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / तेजस्वी यादव से मिले आदित्य ठाकरे, प्रियंका चतुर्वेदी और अनिल देसाई भी हैं...

तेजस्वी यादव से मिले आदित्य ठाकरे, प्रियंका चतुर्वेदी और अनिल देसाई भी हैं साथ

23-Nov-2022 03:34 PM

PATNA :  शिवसेना-यूबीटी के नेता और पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे की आज बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात होनी है। जिसको लेकर अब वो बिहार कि राजधानी पटना पहुंच चुके हैं। ठाकरे यहां से सीधा 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास निकल गए हैं जहां वह तेजस्वी यादव से मुलाकात करेंगे। इस दौरान ठाकरे से साथ शिवसेना नेता सांसद प्रियंका चतुर्वेदी और शिवसेना नेता अनिल देसाई भी पटना पहुंचे हैं। 


वही, पटना पहुंचने पर शिवसेना-यूबीटी के नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि मैं पहली बार पटना आया हूं। यहां आकर लोगों और कार्यकर्ताओं  का यह हुजूम देखकर मन में ख़ुशी हुई। उन्होंने कहा कि दो युवा मिल रहे हैं तो बढ़िया मुद्दा को लेकर बातचीत होगी। साथ ही अच्छें मुद्दों पर साथ मिलकर हमलोग काम करेंगे।  इसके साथ ही ठाकरें ने कहा कि बिहार समेत तमाम देश के युवायों को साथ आकर हमलोगों के कदम से कदम मिलना चाहिए।


उन्होंने कहा कि देश में अभी जो मुद्दें चल रहे हैं चाहे वो बेरोजगारी हो यह महंगाई  इसको लेकर हम युवावर्ग को एकजुट करना कहते हैं।  यदि युवा एकसाथ होंगे तो सिर्फ बिहार या महाराष्ट नहीं बल्कि पुरे देश कि तरक्की होगी।  इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हमें सबसे पहले यह देखना होगा कि हमारी सोच युवा को लेकर क्या कुछ कहता है। वहीं, जब इनसे यह सवाल किया गया कि मुम्बई में जो बिहारी पर हमला किया जाता है उसके बारे में क्या कहना है तो उन्होंने कहा कि हमला करने वाले लोग अभी भाजपा के साथ मिलकर वहां सरकार चला रहे हैं।

वही,  उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात करने के बाद अब आदित्य ठाकरे उनके साथ आए सभी नेता बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने सीएम आवास निकल गए हैं। यहां  ये सभी लोग मिलकर बिहार के मुख्यमंत्री के तरफ से चलाए जा रहे विपक्षी एकता कि मुहीम पर बातचीत करेंगे और इसको लेकर कुछ नई रणनीति भी बना सकते हैं।