ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / Bihar Politics : तेजस्वी के ऑफिस से हो गया डाटा लीक...जनसुराज के पास...

Bihar Politics : तेजस्वी के ऑफिस से हो गया डाटा लीक...जनसुराज के पास पहुंचा RJD नेता की हरेक जानकारी, चुनाव में लग सकता है झटका

03-Nov-2024 09:04 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार की सबसे बड़ी पार्टी के साथ बड़ा खेला हो गया है। इसके बाद अब इस पार्टी के बड़े से लेकर छोटे तक हर नेता जी परेशान नजर आ रहे हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि करें तो करें क्या और कहें तो कहें किसको ? क्योंकि उनकी यह परेशानी बढ़ाने वाला कोई दूसरा नहीं शायद अपना ही है या फिर यूं कहें कि उनका भरोसेमंद ही है। 


दरअसल, खबर कुछ यूं है कि बिहार की सबसे बड़ी पार्टी के कई सक्रीय नेता जी का डाटा लिक हो गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह डाटा हाल ही में सूबे के अंदर राजनीती में प्रवेश करने वाली पार्टी के हाथों लगी है। अब इन नेता जी को डर इस बात का है कि जिन लोगों से उन्हें दूर रहने का सलाह दिया गया था। अब उनके ही पास इन नेता जी का डाटा चला गया है। आइए आपको बताते हैं कि क्या है पूरी खबर? 


खबर यह है कि बिहार राजद के चार लाख सक्रिय नेताओं का नाम,पत्ता, मोबाइल नंबर, राजनीतिक का कार्य क्षेत्र समेत पूरा पर्सनल डाटा लीक हो गया। लिहाजा पार्टी के कर्ताधर्ता परेशान है और पता लगाया जा रहा है कि किसने क्यों किस वजह से ऐसा किया है? इसको लेकर खुद तेजस्वी यादव बड़े नेताओं को निर्देश भी दे चुके हैं। 


जानकारी के मुताबिक राजद के करीब चार लाख सक्रिय सदस्यों का पूरा डाटा राजद कार्यालय के कंप्यूटर में फीड है। इसमें एक-एक पंचायत तक के नेताओं की पूरी जानकारी है। लेकीनम अब यह पूरा डाटा जनसुराज पार्टी के मैनेजर के पास पहुंच गय। ऐसे में हर किसी की हवाई उड़ी हुई है कि आखिर ऐसा हुआ कैसे ? वहीं, अब यह पता लगाया जा रहा है कि प्रदेश कार्यालय में कंप्यूटर चलाने वाला या डाटा ऑपरेटर, सोशल मीडिया प्रभारी,मुख्यालय प्रभारी किस स्तर से यह डाटा लीक हुआ है। अब इन लोगों के संपर्कों को खंगाला जा रहा है। 


वहीं प्रदेश कार्यालय या तेजस्वी के पुराने सरकारी कार्यालय पांच देश रत्न मार्ग में कहां से और किसने डाटा लिक किया है इसकी पड़ताल की जा रही है कैसे और किन शर्तों पर लिख हुआ यह भी पता लगया जा रहा है। क्योंकि इस तरह से यदि डाटा लिक हुआ है तो मामला सिर्फ नेता तक ही समिति हो यह भी नहीं कहा जा सकता है ?


इधर इस पूरे मामले में कोई भी नेता शारीरिक रूप से कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। सबसे बड़ी बात है कि अगले साल रात में विधानसभा चुनाव है ऐसे में यह हो न हो लेकिन राजद को बड़ा झटका दे सकता। क्योंकि यदि पंचायत स्तर के नेता अपना पास बदलते हैं तो फिर रजत को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।