ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Assembly : बजट सत्र में आज भी टकराव के आसार, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेर सकता है विपक्ष New toll rule 2026 : एक्सप्रेसवे यात्रियों को राहत! टोल वसूली नियमों में बड़ा बदलाव, अब नहीं देना होगा पूरा शुल्क Bihar Road News : बिहार के इस ग्रीनफील्ड फोरलेन पर जल्द दौड़ेंगी गाड़ियां, डीएम ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश Mahila Rojgar Yojana Bihar : बिहार की महिलाओं के खाते में होली के बाद आएंगे 20-20 हजार रुपए, जानिए दूसरी क़िस्त लेने के क्या है नियम Traffic Management : पटना के इन रास्तों पर इस दिन नहीं चलेंगी गाड़ियां, बदली ट्रैफिक व्यवस्था; जानिए क्या है वजह Bihar Intermediate Exam 2026 : आज समाप्त होगी बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, इस दिन तक रिजल्ट आने की उम्मीद Bihar weather : बिहार में फरवरी में ही गर्मी का असर: मौसम विभाग ने बताया तापमान बढ़ने का कारण शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन

तेजस्वी का निर्णय, 6 जोन में बंटेगा बिहार का मरीन ड्राइव

तेजस्वी का निर्णय, 6 जोन में बंटेगा बिहार का मरीन ड्राइव

08-Nov-2022 01:38 PM

PATNA  : बिहार के अपने 'मरीन ड्राइव ' जेपी गंगा पथ को विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर का विकसित करने के संबंध में बिहार के उपमुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री तेजस्वी यादव ने एक महत्वपूर्ण बैठक किया। इस बैठक में तेजस्वी ने गंगा किनारे बने जेपी गंगा पथ पर सुविधायों को बढ़ाने पर अधिक ध्यान केंद्रित किया। 


बिहार के उपमुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री तेजस्वी यादव ने बैठक में यह निर्णय लिया कि गंगा किनारे बने जेपी गंगा पथ को 6 जोन में बंटा जाएगा। बताया जा रहा तेजस्वी यादव इस निर्णय में हर एक आयु वर्ग का विशेष ध्यान दिया है। तेजस्वी ने मरीन ड्राइव को  कल्चरल, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, रीक्रिएशनल, सीनियर सिटीजन तथा किड्स ज़ोन में बांटने का निर्णय लिया है।  


बता दें कि, पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) से गाय घाट तक की सड़क अगले साल मार्च तक तैयार होने की संभावना है। पूरे प्रोजेक्ट को जून, 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। गंगा के जल स्तर में वृद्धि के कारण मानसून के मौसम में कारण फिलहाल इस पर काम रोक दिया गया था। हालांकि, जल स्तर कम हो गया है और छठ त्योहार का भी समापन हो गया है। ऐसे में अब ठेकेदारों को 15 नवंबर से काम फिर से शुरू करने के लिए कहा गया है। जिसको लेकर मशीनरी और वर्कर्स के जुटने का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं, पथ निर्माण मंत्री के इस निर्णय के बाद इसको लेकर भी जल्द ही ठेकेदारों को जानकारी  मुहैया करवा दी जाएगी।