बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
13-Apr-2024 07:25 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज यानी शनिवार को कुछ बड़ा ऐलान कर सकते हैं। इस बात की अटकलें इस वजह से लगाई जा रही है क्योंकि राजद के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज से एक पोस्ट किया गया था और इसमें कहा गया था कि तेजस्वी शनिवार को कुछ बड़ा एलान करेंगे। आरजेडी के पोस्ट में लिखा है कि तेजस्वी यादव कल (शनिवार) सुबह बड़ी खुशखबरी देंगे, इंतजार कीजिए। ये तेजस्वी हैं, जो कहते हैं वो करते हैं। वहीं, इस पोस्ट के बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। लेकिन, तेजस्वी क्या खुशखबरी देंगे इस बारे में पार्टी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है।
इसके साथ ही तेजस्वी यादव का शनिवार को चुनाव प्रचार का व्यस्त कार्यक्रम है। वे वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के साथ जमुई, गया और मुंगेर में आरजेडी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी रैलिायं करेंगे। तेजस्वी और सहनी दोनों शनिवार सुबह हेलिकॉप्टर से गया के उच्च विद्यालय मैदान, गुरुआ पहुंचेंगे। वहां वे 12.20 बजे एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
उसके बाद दोपहर 1.25 बजे राज्य संपोषित +2 उच्च विद्यालय, बाराचट्टी , गया के मैदान में चुनावी सभा करेंगे। इसके बाद दोपहर 2.45 बजे हाई स्कूल मैदान, इस्लामपुर, अलीगंज, जमुई में एक जनसभा है। यहां के बाद दोपहर 3.50 बजे ईदगाह मैदान, तारापुर, मुंगेर में एक रैली होनी है। इसके बाद दोनों शाम में वापस पटना लौट जाएंगे।