Civil Court Bomb Threat : सिविल कोर्ट को उड़ाने की फिर मिली धमकी, 24 घंटे के भीतर दूसरी बार कॉल से मचा हड़कंप Patna Traffic Update : पटना का इनकम टैक्स गोलंबर बदलेगा, ट्रैफिक व्यवस्था में होने जा रहा बड़ा परिवर्तन; जानिए नीतीश सरकार का नया प्रोजेक्ट Bihar Budget Session : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र: महिला सुरक्षा पर हंगामे के आसार, आज कई विभागों से जुड़े सवालों पर होगी चर्चा Pahadi Saidpur Nala : पटना के पहाड़ी-सैदपुर नाले में गिरा छात्र: सुरक्षा घेरा ध्वस्त, निर्माण कार्य में लापरवाही से हुआ हादसा Bihar police dispute : होटल में खाने का पैसा मांगना पड़ा महंगा: मालिक से मारपीट का आरोप, SHO पर गंभीर सवाल; एसपी और डीआईजी से शिकायत Bihar Road : बिहार में सड़कों की ऊंचाई बढ़ाने पर सख्ती, पथ निर्माण विभाग ने जारी किया नया आदेश; इंजीनियरों को पहले करना होगा यह काम Vande Bharat Express : बिहार में इन इलाके के लोगों को जल्द मिलने वाला है वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, नई रेलवे लाइन की भी उम्मीद Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, 2 लेन की जगह अब 4 लेन सडकों का होगा निर्माण; सरकार से मिली मंजूरी Teacher Vacancy 2026 : बिहार शिक्षक भर्ती 2026: 46 हजार पदों के लिए BPSC ने जारी किया नोटिस, विज्ञापन जल्द Bihar weather : बिहार में ठंड पड़ी कमजोर, न्यूनतम तापमान बढ़ा; उत्तर बिहार में सुबह घने कोहरे की संभावना
14-Sep-2020 01:38 PM
PATNA : राष्ट्रीय जनता दल को समुद्र और रघुवंश बाबू को एक लोटा पानी बताने वाले तेज प्रताप यादव के पार्टी में बड़ी फजीहत हो रही है. रघुवंश प्रसाद सिंह जब पार्टी से नाराज चल रहे थे उस दौर में भी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उनके खिलाफ कोई बयान नहीं दिया. लेकिन तेज प्रताप यादव ने रघुवंश बाबू को लेकर जो बयान दिया था उससे लालू यादव भी नाराज हो गए थे. आनन-फानन में आरजेडी सुप्रीमो ने तेज प्रताप को रांची रिम्स में तलब किया था और उन्हें रघुवंश बाबू पर बयानबाजी नहीं करने की सलाह दी थी.
तेज प्रताप यादव ने जिन रघुवंश बाबू को एक लोटा पानी बताया जाते जाते वही रघुवंश बाबू लालू के इस बड़े लाल का शटर डाउन कर गए. दरअसल तेज प्रताप यादव अगले दो से 3 दिनों में कई लोगों को आरजेडी की सदस्यता दिलवाने वाले थे. तेज प्रताप यादव लगभग आधा दर्जन विधानसभा सीटों पर अपना कैंडिडेट दिलवाना चाहते हैं और इसीलिए उन्होंने लंबी चौड़ी प्लानिंग कर रखी थी. 2 दिन पहले उन्होंने जहानाबाद से आने वाले कमलेश शर्मा को आरजेडी की सदस्यता दी थी और अब ऐसे ही कई कैंडिडेट आरजेडी में तेज प्रताप के जरिए एंट्री मारने वाले थे. लेकिन अब आरजेडी कार्यालय तीन दिनों तक बंद कर दिया गया है. रघुवंश बाबू की शोक के कारण तेज प्रताप को उनकी तैयारी में बड़ा झटका लगा है.
रघुवंश बाबू के निधन के बाद तेज प्रताप यादव ने ट्वीट करते हुए शोक संवेदना प्रकट की थीण् तेज प्रताप यादव ने अपने ट्वीट में लिखा हमारा सिरमौर हमारे बीच नहीं रहाण् पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेतृत्व करता आदरणीय नेताजी की मौत की खबर सुनकर मर्माहत हूं. भगवान उनकी आत्मा को शांति दें. आपका हम सबों को छोड़कर जाना मानो हमारे सिर से एक अभिभावक का साया हटने जैसा प्रतीत हो रहा है. तेज प्रताप यादव ने जब यह ट्वीट किया उसके बाद वह ट्विटर पर बुरी तरह से ट्रोल हो गए यूजर से उन्हें एक लोटा पानी वाले बयान की याद दिलाएं. तेजप्रताप ट्विटर पर खरी खोटी सुनते रहे कई लोगों ने यह भी याद दिलाया कि अब घड़ियाली आंसू बहाने से कुछ नहीं होने वाला.
तेज प्रताप यादव ने रघुवंश बाबू के मामले पर जो फजीहत कराई है तेजस्वी यादव और उसका डैमेज कंट्रोल करने में जुटे हुए हैं. तेजस्वी यादव रघुवंश बाबू का पार्थिव शरीर पटना लाए जाने के बाद उनके अंतिम दर्शन को भी पहुंचे थे. उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और फिर उनकी अंत्येष्टि में भी शामिल हुए. रघुवंश प्रसाद को लेकर तेजप्रताप यादव ने जो बयान दिया था अब रघुवंश प्रसाद सिंह के चले जाने के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की नाराजगी इतनी बढ़ गयी है कि अब तेजप्रताप यादव के पर पूरी तरह से कतर दिये गये हैं। तेजप्रताप यादव एक भी नेता की एंट्री राजद में नहीं करवा पाएंगे, टिकट दिलवाना तो दूर की बात है.