बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे
10-Oct-2022 07:01 PM
DELHI : दिल्ली में दो दिनों तक चली आरजेडी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक आज खत्म हो गई। पहले दिन की बैठक में लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने पार्टी के प्रधान महासचिव श्याम रजक पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद तेजप्रताप यादव बीच बैठक से गुस्से में बाहर निकल गए थे। इस पूरे प्रकरण के बाद आज श्याम रजक ने दिल्ली में आयोजित पार्टी के अधिवेशन में शामिल होने के बाद लालू प्रसाद और तेजस्वी से मुलाकात की। श्याम रजक से मुलाकात के बाद तेजस्वी ने कहा कि श्याम रजक और तेजप्रताप यादव के बीच जो कुछ हुआ वह एक कंफ्यूजन का हिस्सा था, अब उस कंफ्यूजन को दूर कर लिया गया है और पार्टी में सबकुछ सामान्य है।
लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव और श्याम रजक के बीच हुए विवाद पर तेजस्वी यादव ने कहा है कि कभी कभी किसी बात को लेकर कंफ्यूजन हो जाता है। तेजप्रताप यादव और श्याम रजक के बीच जो कुछ हुआ वह एक कन्फ्यूजन का ही हिस्सा था। तेजप्रताप यादव को क्या बताया गया या श्याम रजक के ऑडियो में क्या बाते हैं, उसपर हम लोगों को ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं है। अब कोई दिक्कत नहीं है, जो कंफ्यूजन था उसे दूर कर लिया गया है।
वहीं राष्ट्रीय परिषद की बैठक से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के दूरी बनाने पर तेजस्वी ने कहा है कि जगदानंद सिंह को हर कोई नहीं समझ सकता है। जगदा बाबू को जानने में अभी आपको समय लगेगा। उन्होंने कहा की पार्टी में सब सामान्य है और कहीं कोई बात नहीं है। बीजेपी के यह कहने पर कि आरजेडी में टूट हो रही है, इसपर तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी के लोग गलत आकलन करते रहें। गलत आकलन की वजह से ही आज बीजेपी का यह हाल हुआ है।