अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
08-Sep-2020 02:03 PM
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव में तेजप्रताप यादव को चुनौती देने के लिए उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय तैयार हैं. बस ऐश्वर्या को इशारा मिलने का इंतजार है. तेजप्रताप हसनपुर से चुनाव लड़े या महुआ से ऐश्वर्या टक्कर देने के लिए दोनों जगहों से तैयार हैं.
चंद्रिका भी तैयार
तेजप्रताप यादव के ससुर चंद्रिका राय ने कहा कि अगर तेजप्रताप महुआ का मैदान छोड़कर हसनपुर भी चुनाव लड़ने जाते हैं तो वहां से भी ऐश्वर्या चुनाव लड़ सकती हैं. इसको लेकर वह तैयार हैं. इससे पहले भी चंद्रिका राय ने अपनी बेटी ऐश्वर्य के चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा था कि वह चुनाव लड़ सकती है.
लड़ाई होगी दिलचस्प
अगर तेजप्रताप यादव के खिलाफ महुआ या हसनपुर से ऐश्वर्या चुनाव लड़ती हैं तो बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में यह सीट काफी चर्चित होगा. इस सीट पर सबकी नजर रहेगी कि आखिर पति और पत्नी में जीत किसकी होती है. चुनावी प्रचार के दौरान भी दोनों एक दूसरे के खिलाफ जमकर पलटवार करेंगे. बता दें कि पहले से ही लालू परिवार और चंद्रिका राय के परिवार के रिश्ते खराब हो चुके हैं. तेजप्रताप और ऐश्वर्या का तलाक का मामला कोर्ट में हैं. इस बीच ऐश्वर्या ने सास राबड़ी देवी पर मारपीट का आरोप लगाया था. उसके बाद वह राबड़ी देवी का आवास छोड़कर अपने पिता के घर रह रही है. जिसके बाद से दोनों परिवारों में रिश्ता बिगड़ता चला गया. चंद्रिका राय भी समधी का साथ छोड़ नीतीश के साथ हो गए. अब समधी, समधन और दामाद और तेजस्वी के खिलाफ जमकर पलटवार कर रहे हैं.