ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / तेजप्रताप अब बिहार छोड़कर यूपी की सियासत करेंगे, नीतीश नहीं योगी सरकार के...

तेजप्रताप अब बिहार छोड़कर यूपी की सियासत करेंगे, नीतीश नहीं योगी सरकार के खिलाफ आंदोलन का किया एलान

03-Nov-2019 09:04 AM

By Ganesh Samrat

MATHURA : लालू यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव ने बिहार की राजनीति छोड़कर अब उत्तर प्रदेश की राह पकड़ ली है। तेज प्रताप बिहार में नीतीश कुमार के खिलाफ आंदोलन करने की बजाय यूपी में योगी सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे। तेज प्रताप यादव ने खुद इसका एलान किया है। तेज प्रताप ने कहा है कि वह योगी सरकार को सुधारने के लिए आंदोलन करेंगे।

दरअसल लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव लंबे वक्त से मथुरा और वृंदावन में हैं। दिवाली गोवर्धन पूजा और छठ के मौके पर भी तेजप्रताप मथुरा में मौजूद हैं। मथुरा में गायों के बीच बांसुरी बजाते हुए तेज प्रताप इन दिनों यमुना किनारे वक्त गुजार रहे हैं लेकिन तेज प्रताप को यमुना नदी का प्रदूषण आहत कर रहा है। तेज प्रताप मैली यमुना को देखकर इतने आहत हैं कि उन्होंने इसमें सुधार के लिए यूपी सरकार के खिलाफ आंदोलन का एलान किया है।

संभव है कि तेज प्रताप यादव अपने स्टैंड पर जल्द ही खरे उतरते दिखें और योगी सरकार के खिलाफ आंदोलन करते नजर आएं। तेज प्रताप यादव बिहार में अपनी पार्टी के लिए अब तक कुछ खास नहीं कर पाए हैं। लाख विरोध के बावजूद उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव ने आरजेडी पर पकड़ मजबूत बना ली है और हालिया विधानसभा उपचुनाव में बेहतर प्रदर्शन के बाद तेज प्रताप को भी ऐसा लगने लगा है कि बिहार में शायद उनके लिए राजनीतिक संभावनाएं कम बची हैं।