दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
09-Jul-2020 01:24 PM
PATNA: उत्तर प्रदेश के मोस्ट वांटेड अपराधी विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद बिहार पुलिस के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने मध्यप्रदेश पुलिस को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने विकास दुबे को चेतावनी दी थी, जिससे वह डर कर यहां नहीं आया.
डीजीपी के इस बयान के बाद आरजेडी नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने उन्हें आड़े हाथों लेते हुए उन्हें बहरुपिया बताया है. पहले तो तेजप्रताव यादव ने अपने ट्वीट में तंज कसा है और फिर यह साफ कर दिया है कि ये ट्वीट उन्होंने डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के लिए किया है.
तेजप्रताप यादव ने ट्वीट कर लिखा कि 'जिनके खुद की छिद्र वाली थाली में "चटनी" का बुंद भी नहीं ठहर रहा..! वो दूसरे की थाली में पड़ी "चटनी" के लिए इतना जीभ क्यों पटक रहें हैं भाई..? हम, हमारे बिहार के बहरूपिये पाण्डेय जी के बारे में बात कर रहे हैं।।'
जिनके खुद की छिद्र वाली थाली में "चटनी" का बुंद भी नहीं ठहर रहा..! वो दूसरे की थाली में पड़ी "चटनी" के लिए इतना चीभ क्यों पटक रहें हैं भाई..?
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) July 9, 2020
हम, हमारे बिहार के बहरूपिये पाण्डेय जी के बारे में बात कर रहे हैं।।
बता दें कि पहले तो गुप्तेश्वर पांडेय ने विकास दुबे पर कहा कि अगर गैंगस्टर विकास दुबे बिहार में घुस जाएगा तो यहां से सुरक्षित निकलना संभव नहीं है. जिसे लेकर बिहार में अलर्ट भी जारी किया गया था. गुरुवार को विकास दुबे को एमपी पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद डीजीपी ने बधाई देते हुए कहा था कि '“विकास दुबे को गिरफ्तार करने के लिए मैं मध्य प्रदेश पुलिस को बधाई देता हूं और सेल्यूट करता हूं. बिहार की पुलिस भी अलर्ट पर थी. अगर विकास दुबे बिहार का रूख करता तो निश्चित तौर पर हमारी गिरफ्त में होता. विकास दुबे बिहार इसलिए नहीं आया क्योंकि मैंने पहले ही कहा था कि अगर वह यहां आय़ा तो बचकर भाग नहीं पाता.”